Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग
    ट्रेंडिंग

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2025Updated:August 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वोटर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी के नाम न होने के दावे ने बिहार की राजनीति में हंगामा मचा दिया है। इस मुद्दे पर रविवार को पटना में NDA के घटक दलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम पार्टी और आरएलएम के प्रवक्ताओं ने तेजस्वी पर दो वोटर आईडी (EPIC नंबर) रखने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से FIR दर्ज करने की मांग की।

    तेजस्वी पर दो EPIC नंबर का आरोप

    भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “तेजस्वी यादव ने सनसनी फैलाने की कोशिश की और दावा किया कि उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। लेकिन, चुनाव आयोग ने साफ किया कि उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 204, क्रमांक 416 पर दर्ज है। तेजस्वी ने जानबूझकर दो EPIC नंबर (RAB0456228 और RAB2916120) दिखाए, जो कानूनन अपराध है। एक व्यक्ति का दो वोटर कार्ड रखना संविधान और कानून का उल्लंघन है। हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि तेजस्वी पर FIR दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई हो।”

    “पहचान बदलने वाला जनादेश नहीं संभाल सकता”

    जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा, “पहचान बदलने वाला जनादेश क्या संभालेगा? तेजस्वी यादव के पास दो EPIC नंबर हैं, जो अलग-अलग पतों पर दर्ज हैं। यह गंभीर अपराध है। 2015 और 2020 के चुनाव में उन्होंने EPIC नंबर RAB0456228 का उपयोग किया, लेकिन अब दूसरा नंबर RAB2916120 कहां से आया? यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है।” नीरज ने तेजस्वी पर पहले से 12 घोटालों का आरोप होने का जिक्र करते हुए इस मामले को ‘इपिक घोटाला’ करार दिया।

    लोकतंत्र पर हमला या सियासी साजिश?

    लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश भट्ट, हम पार्टी के श्याम सुंदर और आरएलएम के नितिन भारती ने भी तेजस्वी पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने का आरोप लगाया। राजेश भट्ट ने कहा, “तेजस्वी यादव ने मतदाता प्रणाली की निष्पक्षता को ठेस पहुंचाई है। यह लोकतंत्र पर हमला है।” वहीं, श्याम सुंदर ने चुनाव आयोग से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

    Also Read : 7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, चुनावी धांधली सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    Bihar voter list dispute: NDA attacks Tejashwi Yadav demands FIR over two EPIC numbers दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 04 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.