Patna : नए साल से पहले बिहार सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने सक्षम–उड़ान योजना के तहत खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलने की घोषणा की है। इस योजना में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सालाना 5 लाख से 20 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप मिलेगी।
1 से 15 जनवरी तक होंगे आवेदन
इस योजना के लिए खिलाड़ी 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय खिलाड़ियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ खेल से जुड़ी उपलब्धियां, टूर्नामेंट, मेडल और रैंकिंग का विवरण देना होगा।
जांच के बाद होगा चयन
आवेदन की अंतिम तारीख के बाद खेल विभाग सभी फॉर्म की जांच करेगा। इसके बाद पात्र खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी और उन्हें स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।
इन खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
यह योजना केवल उन्हीं खेलों के खिलाड़ियों के लिए है, जो ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों में शामिल हैं।
पात्रता की शर्तें
योजना के लिए वही खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने :
- राष्ट्रीय स्तर या ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मेडल जीता हो
- इंडिविजुअल इवेंट में टॉप-8 में स्थान पाया हो
- टीम या ग्रुप इवेंट में टॉप-4 में जगह बनाई हो
स्कॉलरशिप की राशि
- सक्षम स्कॉलरशिप : राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सालाना 5 लाख रुपये तक
- उड़ान स्कॉलरशिप : अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये तक
यह राशि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, कोचिंग, खेल उपकरण और यात्रा जैसे खर्चों में मदद करेगी।
खिलाड़ियों में खुशी
योजना की घोषणा से बिहार के खिलाड़ियों में खुशी और उत्साह है। खिलाड़ियों का कहना है कि अब वे आर्थिक चिंता के बिना अपने खेल पर ध्यान दे सकेंगे।
Also Read : लंबित मांगों को लेकर बिहार सिविल कोर्ट कर्मचारियों का आंदोलन तेज, मौन व्रत का ऐलान


