Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव 2025 : लालू परिवार ने डाला वोट, कई बूथों पर EVM खराब होने से परेशानी
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : लालू परिवार ने डाला वोट, कई बूथों पर EVM खराब होने से परेशानी

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025No Comments2 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के तहत आज यानी गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। इस चरण में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई हो रही है। राज्य की 243 सीटों पर दो फेज में चुनाव हो रहे हैं और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

    वहीं, कुछ जगहों पर EVM खराब होने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैशाली के लालगंज के बूथ नंबर 334-335 में EVM खराब होने पर लोग “वोट चोर” के नारे लगाने लगे और हंगामा हुआ। दरभंगा के बूथ नंबर 153 और राघोपुर के एक बूथ पर भी EVM खराब होने के कारण मतदान रोकना पड़ा।

    लालू परिवार ने डाला वोट

    पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू परिवार ने मतदान किया। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, उनकी पत्नियां और बहन मीसा भारती ने वोट डाला। इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि उनके दोनों बेटे अपने बल पर चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें उनका आशीर्वाद है।

    मुजफ्फरपुर में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार

    गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 161, 162 और 170 पर मतदाताओं ने पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार किया।

    दानापुर-मधेपुरा-राघोपुर में EVM खराब

    दानापुर के बूथ नंबर 196 में EVM खराब होने के कारण वोटिंग थोड़ी देर के लिए रोक दी गई। बख्तियारपुर के बूथ नंबर 316 में भी EVM खराब हुई, जिससे लंबी कतारें लगीं। राघोपुर के एक बूथ पर भी इसी वजह से मतदान रोका गया।

    पहले फेज की 10 हॉट सीटें

    इस चरण में तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह सहित कई बड़े नेताओं की राजनीतिक साख दांव पर है।

    संवेदनशील बूथों पर मतदान का समय सीमित

    सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर (मुंगेर) और जमालपुर के संवेदनशील बूथों पर मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित कर दिया गया।

    इस प्रकार पहले फेज की वोटिंग में मतदाताओं का उत्साह बना हुआ है, लेकिन EVM खराब होने और कुछ बूथों पर बहिष्कार की घटनाओं ने प्रशासन की सतर्कता बढ़ा दी है।

    Also Raed : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तक… जानें, किस-किस नेता ने डाला वोट

    Bihar Elections 2025: Lalu Prasad Yadav casts his vote EVM malfunctions cause problems at several booths कई बूथों पर EVM खराब होने से परेशानी बिहार चुनाव 2025 : लालू परिवार ने डाला वोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिप्टी सीएम विजय सिन्हा से लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तक… जानें, किस-किस नेता ने डाला वोट
    Next Article रांची यूनिवर्सिटी में परीक्षा रिकॉर्ड गायब, ट्रांसक्रिप्ट के लिए भटक रहे लंदन फिल्म स्कूल में चयनित छात्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.