Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची यूनिवर्सिटी में परीक्षा रिकॉर्ड गायब, ट्रांसक्रिप्ट के लिए भटक रहे लंदन फिल्म स्कूल में चयनित छात्र
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी में परीक्षा रिकॉर्ड गायब, ट्रांसक्रिप्ट के लिए भटक रहे लंदन फिल्म स्कूल में चयनित छात्र

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यूनिवर्सिटी 
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची यूनिवर्सिटी (आरयू) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के पास अपने अधीनस्थ कॉलेजों का परीक्षा रिकॉर्ड, यानी टेबुलेशन रजिस्टर (टीआर शीट), सुरक्षित नहीं है। यह मामला राज्य के प्रीमियर कॉलेज रांची कॉलेज (अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी) से जुड़ा है।

    इस लापरवाही का खामियाजा पुरुषोत्तम कुमार, जैसे प्रतिभाशाली छात्र को भुगतना पड़ रहा है। सिमडेगा के रहने वाले पुरुषोत्तम का चयन लंदन फिल्म स्कूल में फिल्म मेकिंग कोर्स के लिए हुआ है। एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें अपनी स्नातक की ट्रांसक्रिप्ट (आधिकारिक अंक प्रमाणपत्र) की आवश्यकता है, लेकिन रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने कहा कि 2013-16 सत्र का टीआर रिकॉर्ड उनके पास उपलब्ध नहीं है।

    अब पुरुषोत्तम पिछले 25 दिनों से यूनिवर्सिटी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के चक्कर काट रहे हैं। बिना ट्रांसक्रिप्ट के उनका एडमिशन अटका हुआ है। लंदन फिल्म स्कूल ने पहले ही 310 पाउंड (लगभग 30 हजार रुपये) वेरिफिकेशन शुल्क के रूप में ले लिया है, लेकिन दस्तावेज़ जमा न होने से आगे की प्रक्रिया रुकी पड़ी है।

    पुरुषोत्तम ने 2013-16 में रांची कॉलेज से रसायनशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। उनकी कई शॉर्ट फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा चुकी हैं, और उनकी फीचर फिल्म ‘दहलीज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सरकार उनके लंदन प्रवास और पढ़ाई का पूरा खर्च, करीब एक करोड़ रुपये, उठाने वाली है।

    इस घटना ने रांची यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल यह है कि जब डिग्री दी जा चुकी है, तो उसके मूल रिकॉर्ड विश्वविद्यालय के पास क्यों नहीं हैं?

    विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पहले कॉलेज से संबंधित रिकॉर्ड मंगाया जाए, तब ट्रांसक्रिप्ट जारी किया जाएगा। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि ऑटोनॉमस कॉलेजों के परीक्षा रिकॉर्ड का विश्वविद्यालय में संरक्षित न रहना एक बड़ी प्रशासनिक खामी है, जिसका असर अब छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है।

     

    रांची यूनिवर्सिटी में परीक्षा रिकॉर्ड गायब लंदन फिल्म स्कूल में चयनित छात्र ट्रांसक्रिप्ट के लिए भटक रहे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव 2025 : लालू परिवार ने डाला वोट, कई बूथों पर EVM खराब होने से परेशानी
    Next Article राम रेखा धाम से लौट रही बोलेरो की टैंकर से भिड़ंत, दो की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.