Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार विस चुनाव 2025 : NDA आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र
    बिहार

    बिहार विस चुनाव 2025 : NDA आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NDA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) आज यानी गुरुवार को अपना चुनावी घोषणापत्र यानी “संकल्प पत्र” जारी करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मौके पर घोषणापत्र की घोषणा करेंगे। CM नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

    NDA का यह घोषणापत्र महिलाओं, युवाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। इसमें राज्यभर में जनता से मिले सुझावों को शामिल किया गया है, जिनमें रोजगार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाएं प्रमुख हैं। महिलाओं के लिए घोषणापत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की योजना है। इसके तहत महिलाओं को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और सफल उद्यमियों को दो लाख रुपये तक का विस्तार ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। विधवा महिलाओं के लिए पेंशन और उच्च शिक्षा में आरक्षण का भी वादा किया गया है।

    युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता देने और सरकारी-निजी क्षेत्रों में नए रोजगार अवसर बनाने की योजना है। स्टार्टअप और स्थानीय रोजगार को बढ़ाने के लिए निवेश और औद्योगिक क्लस्टर भी तैयार किए जाएंगे। किसानों के लिए बाजार तंत्र और स्थानीय इकाइयों को मजबूत कर उनकी उपज की बेहतर बिक्री सुनिश्चित करने का वादा है। नए एग्रो-बिजनेस क्लस्टर बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और निवेश बढ़ाने की योजना भी है।

    सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी सुविधाओं का विस्तार करने का संकल्प लिया गया है। एनडीए का घोषणापत्र “सुरक्षा, विकास और सबका साथ” के नारे पर आधारित रहेगा। नीतीश कुमार की पिछली सरकार की उपलब्धियों जैसे महिला सशक्तिकरण, शिक्षा सुधार और सड़क विकास का जिक्र करते हुए एनडीए राज्य में स्थिरता और विकास की निरंतरता पर जोर देगा।

    इस बीच PM नरेंद्र मोदी छपरा और मुजफ्फरपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह और नीतीश कुमार की रैलियां भी बिहार के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होंगी। महागठबंधन ने पहले ही अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। अब एनडीए का “संकल्प पत्र” बिहार के मतदाताओं के सामने अपनी योजनाओं और वादों के रूप में पेश करेगा और चुनावी लड़ाई को और रोचक बनाएगा।

    Also Read : मंदिर पहुंचते ही खुल गई फर्जी IPS अधिकारी की पोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Bihar Assembly Elections 2025: NDA to release its manifesto today बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : एनडीए आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंदिर पहुंचते ही खुल गई फर्जी IPS अधिकारी की पोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व : गिरिडीह में बड़े धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.