Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ऋषभ पंत को लेकर आया बड़ा अपडेट, मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे
    खेल-सिनेमा

    ऋषभ पंत को लेकर आया बड़ा अपडेट, मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून: क्रिकेटर ऋषभ पंत के हेल्थ को लेकर जो नई अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक वह अभी देहरादून के मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे. यहां ICU में उनको एडमिट किया गया है. ट्रीटमेंट का पंत पर अच्छा असर हो रहा है. वह बिल्कुल ठीक हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. हॉस्पिटल में उनके साथ उनकी मां सरोज पंत और बहन साक्षी मौजूद हैं. 25 वर्षीय ऋषभ पंत का 30 दिसंबर की सुबह रुड़की के नारसन में दिल्ली देहरादून-हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया था. उनकी मर्सिडीज कार हाईवे के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज को इस सड़क हादसे में सिर, पीठ और पैरों में चोट लगी थी.

    ताजा अपडेट के मुताबिक ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है और डॉक्टरों ने उन्हें अभी किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने पर विचार नहीं कर रहे हैं. इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी हासिल की. रोहित फिलहाल अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ मालदीव में हैं. ऋषभ पंत के परिवार के साथ अस्पताल में मौजूद हरिद्वार के खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने News 18 इंडिया से कहा , ‘उन्हें किसी और अस्पताल में शिफ्ट करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. उनकी हालत में काफी सुधार है. माथे पर प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है. कल पहली ड्रेसिंग भी हुई.’

    vidh

    बीसीसीआई के डॉक्टर लगातार मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं और इस बारे में फैसला लेंगे कि उन्हें कहीं और शिफ्ट करने की जरूरत है या नहीं. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम शर्मा, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने भी शनिवार को मैक्स अस्पताल में ऋषभ पंत और उनकी मां से मुलाकात की. डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ऋषभ पंत से मुलाकात करने के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘यहां चिकित्सकों द्वारा पंत की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है. बीसीसीआई भी उनके संपर्क में है. फिलहाल उन्हें यहीं रखा जाएगा. उन्हें थोड़ा दर्द है, लेकिन वह अब भी मुस्कुरा रहे हैं.’

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखरसावां गोलीकांड : आज शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे CM सोरेन व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
    Next Article कार्तिक आर्यन के लिए बेहद खास रहा 2022, साल का आखिरी पोस्ट कर लिखा, ‘मुझे 3 ब्लॉकबस्टर देने के लिए शुक्रिया’

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.