सुषमा बड़ाइक मामले में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोली मारने वाला दोनों शूटर यूपी से गिरफ्तार

रांची। चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारने वाला दोनों शूटर को रांची पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर किया है। दोनों को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित टीम को सफलता मिली है। इस प्रकरण में रांची पुलिस को यूपी एटीएस ने मदद की है। गिरफ्तार दोनों शूटर को रांची पुलिस की टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची लौट रही है।

दानिश रिजवान आरा में सिविल कोर्ट से गिरफ्तार
सुषमा बड़ाइक पर जानलेवा हमला मामले में रांची पुलिस ने दानिश रिजवान को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया है। दानिश रिजवान हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। रांची पुलिस की टीम ने दानिश को बिहार के आरा जिला से पकड़ा है।

क्या है मामला
13 दिसंबर 2022 को रांची में सुषमा बड़ाईक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसके बाद सुषमा बड़ाईक को मेडिका में भर्ती कराया गया था, सुषमा को दो गोली लगी थी, सुषमा पर जिस वक्त हमला हुआ था वह अपने घर से हाईकोर्ट जा रही थी। इस मामले में हम प्रवक्ता दानिश रिजवान को भी आरोपी बनाया गया था।