Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के पारा शिक्षकों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने रद्द की यह छूट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के पारा शिक्षकों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने रद्द की यह छूट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2025Updated:January 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में एक अहम बदलाव आया है. झारखंड हाईकोर्ट ने पारा शिक्षकों को क्वालिफाइंग मार्क्स में दी गई छूट को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने इस मामले में 11 दिसंबर को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था, और अब इसका परिणाम पारा शिक्षकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

    नई नियमावली को चुनौती

    राज्य के सरकारी स्कूलों में 26,001 सहायक आचार्य पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. इस संबंध में कृष्णचंद्र हलधर समेत अन्य ने नई सहायक आचार्य प्रोन्नति नियमावली 2022 को चुनौती दी थी. उनका आरोप था कि सरकार ने 2024 में नियमावली में संशोधन करते हुए पारा शिक्षकों को क्वालिफाइंग मार्क्स में छूट दी, जो पूर्व नियमावली के खिलाफ था. पूर्व में सभी अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य था, लेकिन नई नियमावली में पारा शिक्षकों के लिए इस प्रावधान को हटा दिया गया था.

    कोर्ट ने छूट को असंवैधानिक करार दिया

    कोर्ट ने पारा शिक्षकों को दी गई इस छूट को असंवैधानिक करार देते हुए इसे रद्द कर दिया. अब, पारा शिक्षकों को भी अन्य अभ्यर्थियों की तरह न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इससे पहले, पारा शिक्षकों को केवल परीक्षा में उपस्थित होने का प्रावधान था, लेकिन अब उन्हें भी क्वालिफाइंग मार्क्स लाना अनिवार्य होगा.

    हाईकोर्ट के फैसले का क्या होगा असर

    हाईकोर्ट के इस फैसले से सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का परिणाम प्रभावित हो सकता है. पारा शिक्षकों के लिए 13,000 पद आरक्षित हैं, जिनमें से 11,670 शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं. अब, यदि पारा शिक्षकों का अंक न्यूनतम 30 प्रतिशत से कम होता है, तो वे परीक्षा में पास नहीं हो सकेंगे. इस निर्णय से आरक्षित सीटें पूरी तरह से नहीं भर सकेंगी, और संभवतः सीटों की संख्या में और कमी आ सकती है.

    13000 पदों पर समायोजन की मांग

    झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से 20-25 वर्षों से सेवा कर रहे सहायक अध्यापकों के लिए आचार्य नियमावली की बाध्यता समाप्त कर 13,000 पदों पर सीधे समायोजन करने की मांग की है.

    सीटेट पर फैसला अभी बाकी

    सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में सीटेट (Central Teacher Eligibility Test) पास अभ्यर्थी भी शामिल हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर फैसला अभी लंबित है, और इस पर निर्णय आने के बाद ही सीटेट पास उम्मीदवारों को लाभ मिलना या नहीं, यह तय होगा. उम्मीद की जा रही है कि इस पर जल्द ही फैसला आएगा.

    Also Read: झारखंड के कोयला कर्मियों के लिए बड़ी खबर, जानें PF पर कितना मिलेगा ब्याज

    Also Read: कल्पना सोरेन को मिली नई जिम्मेवारी, जानें क्या

    Also Read: STF टीम ने दबोचे चार बदमाश, इतना था ईनाम

    000 Posts 000 पद 13 20-25 Years of Service 20-25 वर्षों की सेवा 2022 Acharya Rules Assistant Acharya Assistant Acharya Appointment Exam Central Teacher Eligibility Test CTET Demand for Adjustment Exemption Cancelled government school Impact on Seats jharkhand Jharkhand Education Minister. Jharkhand high court Krishnachandra Haldar Minimum 30 Percent Marks New Assistant Acharya Promotion Rules Para Teacher Para Teachers' Rights Qualifying Marks Reserved Posts Sanjay Kumar Dubey Supreme Court Teacher Eligibility Test Unconstitutional Decision असंवैधानिक फैसला आचार्य नियमावली आरक्षित पद कृष्णचंद्र हलधर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा क्वालिफाइंग मार्क्स छूट रद्द झारखंड झारखंड शिक्षा मंत्री झारखंड हाईकोर्ट नई सहायक आचार्य प्रोन्नति नियमावली न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक पारा ​शिक्षक पारा शिक्षकों का हक शिक्षक पात्रता परीक्षा संजय कुमार दुबे समायोजन की मांग सरकारी स्कूल सहायक आचार्य सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा सीटेट सीटों पर असर सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायल 112 की टीम ने बचाई 4 मासूम जिंदगी, जानें कैसे
    Next Article आ’ग ने इस मंडी में मचाई भीषण तबाही, कई दुकानें खाक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Latest Posts

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.