Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के कोयला कर्मियों के लिए बड़ी खबर, जानें PF पर कितना मिलेगा ब्याज
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के कोयला कर्मियों के लिए बड़ी खबर, जानें PF पर कितना मिलेगा ब्याज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2025Updated:January 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के कोयला कर्मियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. उनके PF (प्रोविडेंट फंड) पर 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो पिछले वित्तीय वर्ष में भी इसी दर पर था. यह निर्णय हैदराबाद में आयोजित CMPFO (कोल मिनिस्ट्री प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की 183 वीं बैठक में लिया गया.

    The 183rd meeting of the Board of Trustees (BoT) of CMPFO was held at Singareni Bhavan, Hyderabad, under the chairmanship of Shri Vikram Dev Dutt, Secretary, Ministry of Coal.

    Senior officers from the Ministry, Chairman of Coal India Limited (CIL), Directors, CMPFO Commissioner… pic.twitter.com/xrX3aFZJMb

    — Ministry of Coal (@CoalMinistry) January 17, 2025

    पेंशन फंड की मजबूती पर चर्चा

    बैठक की अध्यक्षता कोयला सचिव विक्रमदेव दत्त ने की, जिसमें पेंशन फंड के सुदृढ़ीकरण पर भी चर्चा हुई. हालांकि, इस पर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई. पेंशन में सुधार की मांग की गई और अगली बैठक में PF आरडी (पेंशन फंड रेगुलेटरी अथॉरिटी) की मौजूदगी में इसे आगे बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया.

    पेंशन फंड के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद की जरूरत

    बैठक में पेंशन फंड को सुदृढ़ करने के लिए कोल इंडिया से प्रतिटन 20 से 25 रुपए तक सेस देने का सुझाव आया. पेंशन फंड की स्थिति वर्तमान में बहुत अच्छी नहीं है, क्योंकि जमा से ज्यादा निकासी हो रही है. इससे पेंशन फंड को स्थिर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद की आवश्यकता है. इसके लिए कोल इंडिया से प्रतिटन 10 रुपए का योगदान पेंशन फंड में दिया जा रहा है, लेकिन अब इसे 20 से 25 रुपए तक बढ़ाने की मांग की जा रही है.

    बैठक में पेंशन में सुधार की उठी जोरदार मांग

    एटक (ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस) के रमेंद्र कुमार ने पेंशन में बदलाव की मांग की और पेंशन वृद्धि की अपील की. वहीं, कुछ प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू करने का भी सुझाव दिया.

    BMS प्रतिनिधियों ने किया विरोध

    बैठक के दौरान BMS (भारतीय मजदूर संघ) के प्रतिनिधि बैठक में बैठने की व्यवस्था को लेकर नाराज हो गए थे और कुछ देर के लिए बैठक से बाहर चले गए. हालांकि, बाद में वे बैठक में शामिल हो गए. BMS नेताओं ने यूनियनों के बैठने की व्यवस्था में पहली सीट पर अपनी जगह की मांग की, जबकि बैठक में पहले से एटक के वरिष्ठ नेता रमेंद्र कुमार पहली सीट पर बैठे थे.

    PF फंड के निवेश पर क्रिसिल की नजर

    CMPFO ने पेंशन फंड के निवेश पर निगरानी रखने के लिए क्रिसिल को सलाहकार के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया. इस कदम से PF फंड के निवेश से होने वाली आमदनी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे ब्याज दर को और बेहतर किया जा सकेगा.

    Also Read: मौसम में बदलाव के संकेत, जानें अगले 4 दिनों का हाल

    Also Read: कल्पना सोरेन को मिली नई जिम्मेवारी, जानें क्या

    Also Read: गाजा में युद्ध विराम को इजरायली कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब होगा लागू

    Also Read: 40 साल में पहली बार अमेरिकी प्रेसिडेंट का शपथ ग्रहण समारोह स्थल बदला, बोले डोनाल्ड ट्रंप

    Also Read: प्रेमी का इलाज कराने आयी लड़की का RIMS में रे’प, SAP जवान अरेस्ट

    7.6 percent interest 7.6 प्रतिशत ब्याज additional financial help AITUC Bharatiya Mazdoor Sangh BMS CMPFO Coal india Coal Ministry Provident Fund Organization Coal Secretary Vikramdev Dutt Coal Workers Crisil financial year 2024-25 jharkhand pension fund pension fund reform Pension Fund Regulatory Authority pension fund strengthening pension increase PF fund investment PF interest PF फंड निवेश PF ब्याज trade union Unified Pension Scheme अतिरिक्त आर्थिक मदद एटक कोयला कर्मी कोयला सचिव विक्रमदेव दत्त कोल इंडिया कोल मिनिस्ट्री प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन क्रिसिल झारखंड ट्रेड यूनियन पेंशन फंड पेंशन फंड रेगुलेटरी अथॉरिटी पेंशन फंड सुदृढ़ीकरण पेंशन फंड सुधार पेंशन वृद्धि भारतीय मजदूर संघ यूनिफाइड पेंशन स्कीम वित्तीय वर्ष 2024-25 सीएमPFओ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौसम में बदलाव के संकेत, जानें अगले 4 दिनों का हाल
    Next Article STF टीम ने दबोचे चार बदमाश, इतना था ईनाम

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.