Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दोनों इंजन अचानक बंद होने से हुआ अहमदाबाद विमान हादसा
    ट्रेंडिंग

    AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दोनों इंजन अचानक बंद होने से हुआ अहमदाबाद विमान हादसा

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    AAIB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ahmedabad : अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रहे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में हादसे की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया के विमान VT-ANB में 54,200 किलोग्राम ईंधन था और इसका टेक-ऑफ वजन 2,13,401 किलोग्राम था, जो अधिकतम अनुमत वजन 2,18,183 किलोग्राम से कम था। टेक-ऑफ के लिए निर्धारित V-स्पीड (V1: 153 नॉट्स, Vr: 155 नॉट्स, V2: 162 नॉट्स) भी पूरी तरह मानकों के अनुसार थी।

    टेक-ऑफ के बाद दोनों इंजन बंद

    रिपोर्ट में सबसे हैरान करने वाला तथ्य यह है कि टेक-ऑफ के कुछ सेकंड बाद ही विमान के दोनों इंजन अचानक बंद हो गए। जांच में पाया गया कि विमान ने 180 नॉट्स की अधिकतम रफ्तार हासिल की थी, लेकिन उसी दौरान दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच अपने आप ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ स्थिति में चले गए। दोनों स्विच के बदलाव में महज एक सेकंड का अंतर था।

    कॉकपिट रिकॉर्डिंग से खुलासा

    AAIB ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का विश्लेषण किया, जिसमें एक पायलट को दूसरे से पूछते सुना गया, “तुमने कटऑफ क्यों किया?” जवाब में दूसरा पायलट कहता है, “मैंने नहीं किया।” इससे संकेत मिलता है कि फ्यूल कटऑफ स्वचालित रूप से या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ। इस पहलू की गहन जांच की जा रही है।

    पायलटों ने की थी इंजन दोबारा शुरू करने की कोशिश

    रिपोर्ट के अनुसार पायलटों ने दोनों इंजनों को दोबारा शुरू करने का प्रयास किया। इंजन-1 ने कुछ हद तक रिकवरी दिखाई और उसकी गति बढ़ने लगी, लेकिन इंजन-2 बार-बार फ्यूल रीइंट्रोड्यूस करने के बावजूद पर्याप्त गति नहीं पकड़ सका।

    रखरखाव में नहीं मिली कोई खामी

    AAIB ने विमान के रखरखाव रिकॉर्ड की भी जांच की। इसमें पाया गया कि थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल को 2019 और 2023 में बदला गया था, लेकिन इसका फ्यूल कटऑफ से कोई संबंध नहीं था। साथ ही, 2023 के बाद फ्यूल स्विच को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।

    जांच जारी, एयर इंडिया का बयान

    फिलहाल AAIB ने B787-8 विमान या GE GEnx-1B इंजन ऑपरेटर्स के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। जांच अभी जारी है और अन्य तकनीकी दस्तावेजों की समीक्षा की जा रही है। एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रहे हैं और AAIB की रिपोर्ट की हर जानकारी पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

    Also Read : पंचर दुकान पर काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौ’त

    accident happened due to sudden shutdown of both engines Ahmedabad plane crash: Big revelation in AAIB's initial report अहमदाबाद विमान हादसा : AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में बड़ा खुलासा दोनों इंजन अचानक बंद होने से हुआ हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में 12 लोगों दबे की आशंका
    Next Article बेकाबू होकर नहर में पलटी कार, तीन की मौ’त, दो जख्मी

    Related Posts

    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.