Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों को उड़ाने के लिए सड़क में प्लांट किया गया टिफिन बम बरामद
    झारखंड

    नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों को उड़ाने के लिए सड़क में प्लांट किया गया टिफिन बम बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2022Updated:January 25, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा । गणतंत्र दिवस से ठीक पहले झारखंड में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के बहराटोली गांव में नक्सलियों ने एक कच्ची सड़क में टिफिन बम प्लांट किया था। पुलिस व CRPF के जवानों की ओर से इलाके में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में शामिल जवानों को उड़ाने के लिए यह विस्फोटक लगाया गया था।

    सुरक्षा बलों ने इसे पहले ही खोज निकला। इसके बाद बम को डिफ्यूज किया गया। इस दौरान जोरदार आवाज हुई। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। नक्सलियों की ओर से अपने नेता किशन दा की रिहाई की मांग को लेकर प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है। नक्सलियों की ओर से 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस घोषित किया गया है।

    27 जनवरी को बिहार-झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। इस घोषणा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं। राज्य के अधिकांश नक्सल प्रभावित इलाकों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं। इसी कड़ी में गढ़वा में भी अभियान चल रहा है। गढ़वा के भंडरिया थाना का बूढ़ा पहाड़ इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यहां नक्सलियों के कैप भी हैं। DIG पलामू राजकुमार लाकड़ा ने बताया कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है।

    बूढ़ा पहाड़ इलाके में संचालित नक्सली कैंप को नष्ट करने के लिए CRPF 172 बटालियन और झारखंड पुलिस के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे। मंगलवार की सुबह सुरक्षा बलों की टीम बूढ़ा पहाड़ के पा जंगलों में पहुंची। यहां नक्सलियों ने मिट्‌टी की सड़क में बम लगाया था। सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी मिल गई।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएडीजी संजय लाठकर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित
    Next Article आरपीएन सिंह के BJP में शामिल होने पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा – झारखंड सरकार को अपदस्थ कराने की कर रहे थे कोशिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.