Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jan, 2026 ♦ 4:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा, नहर में कार डूबने से पांच लोगों की मौत
    क्राइम

    बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा, नहर में कार डूबने से पांच लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    औरंगाबाद: औरंगाबाद के दाउदनगर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार सोन नहर में जा गिरी. हादसे के समय तेज आवाज को सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन पता नहीं चला कि कार कहा चली गई.  जब तक कार को पानी से निकाला जाता तब तक  कार में सवार पांच लोगों की डूबने से मौत हो चुकी थी. सभी मृतक पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं. चार युवकों की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के आस-पास होगी, जबकि मरने वालों में एक 16 वर्षीय नाबालिग भी था. मरने वाले पटना के राजीव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. विस्तृत पहचान अभी सामने नहीं आयी है.

    यह दर्दनाक घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड में चमन बिगहा के पास हुई. पटना मेन सोन कैनाल (नहर) में एक कार असंतुलित होकर गिर जाने के कारण कार पर सवार सभी की मौत हो गई.   कुछ लोग बता रहे हैं कि उन्हें आवाज आई थी, लेकिन नजदीक जाने पर कुछ भी पता नहींचल पा रहा था. बाद में जब वहा के स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में कार देखी तो पुलिस को सूचना दी. कार निकाली गई पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस ने पुष्टि की कि उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने मृतकों के शव को निकलवा कर जिला मुख्यालय भेजा है. संवाद भेजे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पहनावा से ऐसा लग रहा है कि सभी मृतक कहीं से पूजा कर लौट रहे थे. तीन के शरीर पर सावन का गेरुआ कपड़ा था. बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव, थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.  थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी से पता चला है कि मृतकों में चार लोग पटना के राजीव नगर के रहने वाले थे. और चालक आरा का रहने वाला था. वही मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.

    #Online news Current News Johar Live Latest news आज की खबर नहर में कार डूबने से पांच लोगों की मौत मौत लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघायल हाथी का इलाज के लिए जमशेदपुर से आई टीम, किया इलाज
    Next Article पित्त की थैली के कैंसर पर सेमिनार, एक्सपर्ट्स ने दिए टिप्स 

    Related Posts

    बिहार

    पटना NEET छात्रा मौत मामला : अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

    January 18, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया पर सावधान!  एक मैसेज और उड़ गए लाखों रुपए

    January 18, 2026
    क्राइम

    बिहार में मॉब लिंचिंग पर मौलाना महमूद मदनी ने जताई चिंता, सीएम नीतीश को लिखा पत्र

    January 18, 2026
    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ से लातेहार आये थे घूमने, रास्ते में हो गया भयंकर हादसा

    January 18, 2026

    पलामू के सैकड़ों लोगों ने जॉइन किया JMM, केंद्रीय महासचिव ने दिलाई सदस्यता

    January 18, 2026

    शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा, रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी

    January 18, 2026

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 5: सुपर 30 का स्टूडेंट बना शार्क्स का पसंदीदा

    January 18, 2026

    कड़ाके की ठंड में राहत की चादर, वार्ड 28 में लगातार 15 दिनों से कंबल वितरण

    January 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.