New Delhi : भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इंडिया पोस्ट ने इसे ऑनलाइन मोड पर राज्यवार जारी किया है। उम्मीदवार अब अपनी योग्यता और शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में क्या मिलेगा
पहली मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के नाम, डिवीजन, ऑफिस का नाम, पोस्ट आईडी, पोस्ट का नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर और पर्सेंटेज जैसी जानकारी शामिल है। इस लिस्ट के जरिए उम्मीदवार जान सकते हैं कि उन्होंने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 मार्च तक
जो उम्मीदवार पहली मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें अब निर्धारित केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए उपस्थित होना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 है। अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ 2 फोटोकॉपी सेट भी लेकर जाना होगा।
राज्यवार मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
- वहां शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के लिए दिए गए Schedule 1 January 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य को चुनें।
- संबंधित राज्य की मेरिट लिस्ट पीडीएफ में ओपन हो जाएगी।
- स्क्रीन पर अपने नाम, डिवीजन, पोस्ट और अन्य डिटेल्स चेक करें।
इस प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवार आसानी से अपनी मेरिट स्टेटस जान सकते हैं और आगे की जरूरी तैयारी कर सकते हैं।
Also Read : झारखंड पुलिस में अब सभी अनुसंधानकर्ताओं को मिलेगा स्मार्टफोन, नया आदेश जारी


