Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सुपारी किलर पप्पू शर्मा गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और मोबाइल बरामद
    क्राइम

    सुपारी किलर पप्पू शर्मा गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और मोबाइल बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा को गिरिडीह पुलिस ने चचघरा से दबोच लिया है. गुरुवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और मोबाइल जब्त किया गया है. अपराधी की गिरफ्तारी जिला के जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा स्थित उसके पैतृक गांव से हुई है. इस पूरी कारवाई में गिरिडीह पुलिस के साथ कोडरमा पुलिस की टीम भी शामिल थी.

    इस संबंध में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि अपराधी पप्पू शर्मा का पुराना अपराधिक इतिहास है. अपराधी के जमुआ थाना अंतर्गत चचघरा में छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के उपरांत खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया.

    बताया गया कि पप्पू शर्मा कोडरमा के तिलैया स्थित गांधी नगर में एक कुरियर कंपनी के ऑफिस में डकैती की घटना को अंजाम दे कर कुछ माह से फरार चल रहा था. जबकि उसके ऊपर गिरिडीह के अलग अलग थानों,  हजारीबाग के इचाक थाना और कोडरमा के तिलैया थाना में डकैती, लूट, सुपारी किलिंग समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी के बाद जमुआ थाना में उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कांड अंकित कर जेल भेज दिया गया है.

    ये भी पढ़ें: आर्य बिहार बिल्डर के संचालक को अपराधियों ने दी गोली मारने की धमकी, रंगदारी नहीं देने पर कर्मचारियों के साथ की मारपीट

    अपराधी आज की खबर करंट न्यूज कुख्यात गिरिडीह गिरिडीह पुलिस जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर देशी कट्टा न्यूज हेडलाइन पप्पू शर्मा मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंबा के घर से मिले 35 लाख नगद, बैंकों के नकली मुहर और आपत्तिजनक चीजें लगी ईडी के हाथ
    Next Article फोनपे पर कैशबैक दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, दो साइबर अपराधी अरेस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.