Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»आर्य बिहार बिल्डर के संचालक को अपराधियों ने दी गोली मारने की धमकी, रंगदारी नहीं देने पर कर्मचारियों के साथ की मारपीट
    क्राइम

    आर्य बिहार बिल्डर के संचालक को अपराधियों ने दी गोली मारने की धमकी, रंगदारी नहीं देने पर कर्मचारियों के साथ की मारपीट

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: जिला में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस को ताख पर रखकर बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को आर्या विहार होम मेकर बिल्डर के कार्यालय में 10 बजे के आस-पास बेखौफ होकर 6 अपराधी एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे और बिल्डर के स्टाफ रणवीर कुमार मिश्रा एवं इंजीनियर मंजूर आलम  से गाली गलौज, हाथापाई और मारपीट की घटना को अंजाम दिया. साथ ही खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि उस दिन भी कह रहे थे, आज भी कह रहें हैं, पैसा दो नहीं तो गोली मार देंगे. रंगदारी से जुड़ा यह पूरा मामला बलीडीह थाना क्षेत्र का है.

    पहले भी दी धमकी 

    बता दें कि बीते 8 मार्च को भी आर्या विहार के बिल्डर प्रकाश गिरी को अपराधियों ने दिनदहाड़े जानलेवा धमकी देते हुए कहा था कि 50 लाख रुपए दो नहीं तो 50 गोली मार देंगे.

    कर्मचारियों के साथ की मारपीट 

    अपराधियों की पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. घटना की वजह से बिल्डर के सभी कर्मचारी दहशत में है . बिल्डर प्रकाश गिरी के कार्यालय आने पर कर्मचारियों ने अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद बिल्डर प्रकाश गिरी ने बालिडीह थाना पहुंचकर जानलेवा धमकी एवं रंगदारी मांगने वाले सभी अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. अपराधियों में मुख्य रूप से बबलू सिंह किलो उर्फ आशुतोष कुमार गौतम, चंदन सिंह, मिथुन, गोरख तिवारी शामिल है.  इसके बाद से अनुसंधान के क्रम में अपराधियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है.

    दहशत के साए में जीने पर मजबूर हैं कर्मचारी

    वहीं बिल्डर सहित उनके कर्मचारी दहशत के साए में जीने पर मजबूर हैं. बिल्डर प्रकाश गिरी ने अपने कर्मचारियों सहित अपने जान-माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाई है. साथ ही घटना में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की पुलिस से मांग की है.  अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस की पकड़ से दूर है.

    आज की खबर आर्या विहार होम करंट न्यूज गाली गलौज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धमकी न्यूज हेडलाइन बिल्डर मारपीट मुख्य समाचार रंगदारी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीसीटीवी स्थानीय खबर हाथापाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिड डे मिल खाने के बाद 100 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
    Next Article प्रशासन अलर्ट : पुलिस ने किया पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास

    Related Posts

    क्राइम

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026
    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.