Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 9:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वोटिंग से पहले रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ का विरोध शुरू
    झारखंड

    वोटिंग से पहले रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ का विरोध शुरू

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भाजपा नेता अरविंद तिवारी ने फेसबुक पर लिखा : ऐसा कोई सगा नहीं जिसे माननीय ने ठगा नहीं

    रांची : लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा का अंतर्कलह सामने आ गया है. लिस्ट जारी होते ही प्रत्याशियों का विरोध होना शुरू हो गया. रांची लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ का भी विरोध हो रहा है. हालांकि लोक-लाज और पार्टी अनुशासन के वजह से अधिकांश नेता चुप हैं, लेकिन कुछ लोग खुलकर विरोध जता रहे हैं. भाजपा नेता और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य अरविंद तिवारी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर संजय सेठ के प्रति नाराजगी जाहिर की है.

    अपने सगे भाई के भी नहीं हुए

    उन्होंने फेसबुक पर लिखा “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे माननीय ने ठगा नहीं. जिसने भी माननीय के लिए अपना खून और पसीना बहाया माननीय ने उसे ही धोखा दिया. जो आपने सगे भाई सुभाष सेठ का नहीं हुआ. राजेश चौधरी, राज श्रीवास्तव, मुकेश मुक्ता, नन्द किशोर अरोरा और आपने निजी सचिव संजीव साहू, रवि सिंह का नहीं हुआ. बहुत बड़ी लिस्ट है. सबका नाम धीरे-धीरे उजागर होगा. इनपे भरोसा नहीं किया जा सकता है. नाव में छेद होने पर सबसे पहले चूहा भागता है. वही हैं माननीय जी.”

    व्यवसायी वर्ग भी है खफा

    वहीं रांची का व्यवसायी वर्ग भी संजय सेठ से खुश नहीं है. संजय सेठ व्यवसायी और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. उनके अधिकांश मित्र व्यवासीय हैं और उनसे सहयोग की अपेक्षा रखते हैं. इसके बावजूद उद्योग और व्यापार जगत के लिए अपने 5 साल के कार्यकाल में संजय सेठ ने कुछ भी नहीं किया. एचईसी को बचाने के लिए कभी आगे नहीं आये. तुपुदाना में सैकड़ों उद्योग बंद हो गये, लेकिन संजय सेठ ने उनके लिए भी कुछ नहीं किया. रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में भी एक-एक कर उद्योग बंद होते गये, लेकिन संजय सेठ ने सुध नहीं ली.

    इसे भी पढ़ें: झामुमो के सत्ता में आते ही झारखंड भ्रष्टाचार में डूब गया- राजनाथ सिंह

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो के सत्ता में आते ही झारखंड भ्रष्टाचार में डूब गया- राजनाथ सिंह
    Next Article अपार्टमेंट की छत से कूदी महिला, मौके पर ही मौत

    Related Posts

    झारखंड

    सिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट, उपायुक्त कंचन सिंह का 19 व 20 जून को स्कूल बंद का आदेश

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    June 19, 2025
    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधान परिषद डाटा चोरी मामले में SIT का गठन, DIG ने शुरू की जांच

    June 19, 2025

    BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर दोबारा खुली आवेदन विंडो, इस दिन तक करें आवेदन

    June 19, 2025

    सिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट, उपायुक्त कंचन सिंह का 19 व 20 जून को स्कूल बंद का आदेश

    June 19, 2025

    आज होगी बिहार प्रदेश राजद की राज्य परिषद की बैठक

    June 19, 2025

    झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.