Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फर्जी ट्रेडिंग ऐप से उड़ा लिए 3.75 करोड़, झारखंड CID ने बंगाल से एक को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी ट्रेडिंग ऐप से उड़ा लिए 3.75 करोड़, झारखंड CID ने बंगाल से एक को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 7, 2025Updated:November 8, 2025No Comments3 Mins Read53
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड CID की रांची साइबर क्राइम थाना ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम दीप मजुमदार है। करीब 36 साल का दीप मजुमदार दक्षिण दिनाजपुर के कुशमांडी थाना क्षेत्र के सालेकुड़ी का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल, सिम कार्ड और व्हाट्सऐप चैत जब्त किया गया है। 

    CID की DSP नेहा बाला ने बताया कि यह मामला साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 109/25, 10 सितंबर 2025 का है। वादी ने अपने आवेदन में बताया था कि कुछ अज्ञात साइबर अपराधियों ने नामी वित्तीय संस्थान के नाम पर एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप “FYERS HNI” बनाकर उसे निवेश के लिए झांसा दिया। वादी को “FYERS SECURITIES PRIVATE LIMITED” नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां रोजाना आकर्षक निवेश ऑफर भेजे जा रहे थे। बाद में उसे “FYERS” नाम का एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। इस ऐप में नकली मुनाफा दिखाया जाता था ताकि भरोसा बनाया जा सके। इस झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपये जमा कर दिए। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पश्चिम बंगाल से आरोपी दीप मजुमदार को दक्षिण दिनाजपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल, सिम कार्ड और व्हाट्सएप चैट बरामद किए गए हैं।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस ठगी में इस्तेमाल हुआ बंधन बैंक खाता संख्या 20100033764211 पहले से ही कई राज्यों में साइबर अपराधों में लिप्त पाया गया है। इस खाते के खिलाफ मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कुल 17 शिकायतें दर्ज हैं।

    गिरफ्तार आरोपी दीप मजुमदार

    लोगों से सतर्क रहने की अपील

    साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे व्हाट्सएप, टेलीग्राम या गूगल विज्ञापनों के जरिए आने वाले किसी भी निवेश ऑफर या लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति या संस्था के बैंक खाते या यूपीआई आईडी में पैसा जमा न करें। निवेश केवल सरकार द्वारा अधिकृत ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ही करें। अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।

    Also Read : रंगदारी नहीं दी तो किया घर के बाहर बम धमाका, दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Jharkhand CID nabs man from Bengal for siphoning off Rs 3.75 crore through fake trading app झारखंड CID ने बंगाल से एक को दबोचा फर्जी ट्रेडिंग ऐप से उड़ा लिए 3.75 करोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरंगदारी नहीं दी तो किया घर के बाहर बम धमाका, दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 08 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.