Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो के सत्ता में आते ही झारखंड भ्रष्टाचार में डूब गया- राजनाथ सिंह
    झारखंड

    झामुमो के सत्ता में आते ही झारखंड भ्रष्टाचार में डूब गया- राजनाथ सिंह

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर कभी नहीं लगे भ्रष्टाचार के दाग

    सीएम छोड़िये मंत्रियों के पीएस के पास से मिल रही नोटों की गड्डियां

    बोकारो : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बोकारो में धनबाद लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनावी सभा करते हुए कांग्रेस और झामुमो पर खूब हमले किये. कहा कि झामुमो के सत्ता में आते ही झारखंड भ्रष्टाचार में डूब गया. इससे पहले राज्य में भाजपा से बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनपर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे. गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री तो छोड़िए उनके मंत्रियों के पीएस के पास से नोटों की गड्डियां मिल रही है. बिना मुख्यमंत्री के शह के यह किसी भी सूरत में सफल नहीं हो सकता. आज उनको गिरफ्तार कर लिया तो कहते हैं कि भाजपा अपने सारे विरोधियों को प्रताड़ित कर रही है. राजनाथ ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व की सरकार में अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा जाएगा तो उसे जेल जाना पड़ेगा.

    कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचारियों को मिलती रही है शह

    राजनाथ ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचारियों को शह दी जाती रही है. यह जानकर आश्चर्य होगा को कांग्रेस के शासन काल में इन लोगों ने 32 लाख ही जब्त किया था. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ये हिम्मत नहीं करते थे. जब से मोदी पीएम बने हैं तब से 1 लाख करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है. 10 सालों में इतनी कार्रवाई कैसे हुई. उधर यूपीए सरकार में बैंकों की हालत खराब थी. हिंदुस्तान के सारे बैंक घाटे में चले गये थे. मोदी सरकार के आने के बाद अब बैंक 3 लाख करोड़ के मुनाफे में हैं. इन लोगों ने तमाशा बनाकर रख दिया था.

    हम भेदभाव करने वाली पार्टी नहीं हैं

    रक्षा मंत्री ने कहा ये लोग ईमानदारी की बात करते हैं. कहते हैं मोदी आ गये तो आरक्षण खत्म कर देंगे. भाजपा किसी भी सूरत में ऐसा नहीं करेगी. देश की जनता को ये धर्म के आधार पर आरक्षण देकर गुमराह करना चाहते हैं. हम भेदभाव करने वाली पार्टी नहीं है. हम जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकते हैं. हम आंखों में आंखे डालकर राजनीति करते हैं. कहा मैं झामुमो और कांग्रेस वालों से कहना चाहता हूं कि कलेजे में दम है तो जनता की आंखों में धूल झोंककर नहीं बल्कि जनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति करें.

    भारत में राम राज्य आकर रहेगा

    राजनाथ ने कहा हमने बहुमत मिलने पर धारा 370 हटा दिया. हमने कहा था कि राम मंदिर बनकर रहेगा. जब यूपीए की सरकार केंद्र में थी तो कहते थे रामलला आएंगे, लेकिन ये कांग्रेस वाले दिन तारीख नहीं बताते थे. आज मोदी जी ने रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी है. रामलला अपने महल में पहुंच चुके हैं. भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा. लोग कहते हैं कि राम राज्य कैसे आ जाएगा. तो मैं कहता हूं जिस दिन लोगों को अपने दायित्व का अहसास हो जाएगा उस दिन रामराज्य आ जाएगा. दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है.

    इसे भी पढ़ें: आउटसोर्सिंग कंपनी में अपराधियों का हमला : JCB फूंकी, फायरिंग की, दहशत में लोग

     

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआउटसोर्सिंग कंपनी में अपराधियों का हमला : JCB फूंकी, फायरिंग की, दहशत में लोग
    Next Article वोटिंग से पहले रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ का विरोध शुरू

    Related Posts

    क्राइम

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    Latest Posts

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.