Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर की हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी
    क्राइम

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर की हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    यमुनानगर: सोमवार को कुख्यात बंबीहा गैंग ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक खास शूटर की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान राजन के रूप में हुई है. वह कुरुक्षेत्र का रहने वाला था और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास माना जाता था. घटना हरियाणा के यमुनानगर की है जहां बंबीहा गैंग के शूटर्स ने पहले राजन को गोली मारी, फिर उसके शव को जला दिया. मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा का गैंगस्टर अर्श डल्ला और गैंगस्टर लकी पटियाल के इशारों पर राजन की हत्या की गई है. सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में गुलाबगढ़ के पास सड़क किनारे उसका शव मिला है. उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर जला हुआ था. बता दें कि राजन कई बड़े गैंगवार में शामिल रहा है. राजन पर हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं.

    वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बंबीहा गैंग के तरफ से फेसबुक पर एक पोस्ट कर के हत्या की जिम्मेदारी ली गई है. देवेन्द्र बंबीहा नाम के पेज से किए गए पोस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम संदेश लिखते हुए कहा गया कि ‘सत श्री अकाल, रात जो राजन का कत्ल हुआ, ये कत्ल लक्की पटियाल व अर्श डल्ला ने करवाया है. इसने लारेंस के कहने पर लक्ष्मण देवासी सांचौर का मर्डर किया था. यह भगौड़ा चल रहा था. इसको उठाकर यमुनानगर के पास गोली मारी है. आगे पोस्ट में लिखा गया है कि यह लारेंस के इंटरव्यू को लेकर फुकरी मारता था. इसने बिना बात के उड़ता हुआ तीर लिया. भरोसे का नाजायज फायदा उठाकर गोगामेडी व सिद्धू मूसेवाला को मरवा दिया. हम बताएंगे दुश्मनी क्या होती है.’ वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.

    ये भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा झटका, चोट के कारण केएल राहुल और जडेजा टीम से बाहर

    अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी आज की खबर कत्ल करंट न्यूज खास शूटर गैंग वार गैंगस्टर गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंगस्टर लकी पटियाल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गोगामेडी जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर देवेन्द्र बंबीहा न्यूज हेडलाइन फेसबुक बंबीहा गैंग मुख्य समाचार यमुनानगर लक्ष्मण देवासी सांचौर लेटेस्ट न्यूज लॉरेंस बिश्नोई सिटी न्यूज सिद्धू मूसेवाला स्थानीय खबर हत्या हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल ने किया पोस्ट, 18 घंटे से भूमिगत है हेमंत सोरेन
    Next Article हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से निकली ED की टीम, कुछ दस्तावेज और एक बीएमडब्ल्यू कार अपने साथ ले गई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026
    Latest Posts

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026

    राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

    June 10, 2026

    ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.