Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीएसपी पोस्टिंग को लेकर बाबूलाल मरांडी का राज्य सरकार पर हमला
    झारखंड

    डीएसपी पोस्टिंग को लेकर बाबूलाल मरांडी का राज्य सरकार पर हमला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पूर्व सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) की पोस्टिंग को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे प्रशासनिक व्यवस्था का मज़ाक बताया है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मरांडी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कई पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन मिलने के बावजूद वर्षों तक पोस्टिंग नहीं दी गई। वहीं, कुछ अधिकारियों को उनकी सेवानिवृत्ति से महज 24 घंटे पहले डीएसपी पद पर तैनात कर दिया गया।

    सूचना मिली है कि प्रोमोशन मिलने के बाद भी वर्षों तक पोस्टिंग नहीं देने और फिर उनमें से चार पुलिस अधिकारियों को सेवानिवृत्ति से मात्र 24 घंटे पहले डीएसपी पद पर पोस्टिंग दे दी गई। यह व्यवस्था का मज़ाक नहीं तो और क्या है?

    दूसरी ओर, JPSC के माध्यम से चयनित 7वीं से 10वीं बैच के 39…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) January 31, 2026

    मरांडी ने यह भी कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से चयनित 7वीं से 10वीं बैच के 39 डीएसपी अब तक पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि डीएसपी बनने की योग्यता क्या है और डीएसपी बनने के बाद पोस्टिंग देने का मापदंड क्या तय किया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कुछ अधिकारियों की कार्यशैली और चरित्र पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे पुलिस विभाग की साख प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी आदिवासी महिला दारोगा रूपा तिर्की की मौत के बाद चरित्र हनन में शामिल रहे या अन्य मामलों में अपनी जिम्मेदारियों से बचते नजर आए।

    उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि करीब सात महीने पहले इंस्पेक्टर से डीएसपी बने चार अधिकारियों को, जो लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को स्पेशल ब्रांच में पोस्टिंग दी गई। इन अधिकारियों में अखिलेश प्रसाद मंडल, सरोज कुमार सिंह, शैलेश प्रसाद और विनोद उरांव शामिल हैं। ये सभी अधिकारी शनिवार को सेवानिवृत्त भी हो गए।
    Also Read : रांची में ध्वनि प्रदूषण पर सख्त वार, 250 प्रेशर हॉर्न और 400 साइलेंसर नष्ट

    administrative system Babulal marandi DSP posting Hemant Soren Jharkhand Government Jharkhand police JPSC Leader of the Opposition police promotions Political Statement ranchi news state politics जेपीएससी झारखंड पुलिस झारखंड सरकार डीएसपी पोस्टिंग नेता प्रतिपक्ष पुलिस पदोन्नति प्रशासनिक व्यवस्था बाबूलाल मरांडी रांची समाचार राजनीतिक बयान राज्य राजनीति हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ध्वनि प्रदूषण पर सख्त वार, 596 प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर नष्ट (VIDEO)
    Next Article T20 WORLD CUP 2026 : ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर हुए ये दो खिलाड़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    Latest Posts

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.