Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»BJP के पूर्व प्रत्याशी संदीप दायमा के बयान का विरोध, साकची में आजाद समाज पार्टी ने फूंका पुतला
    झारखंड

    BJP के पूर्व प्रत्याशी संदीप दायमा के बयान का विरोध, साकची में आजाद समाज पार्टी ने फूंका पुतला

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023Updated:November 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : तिजारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार बाबा बालक नाथ के नामांकन के दौरान आयोजित चुनावी सभा में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संदीप दायमा द्वारा दिए गए विवादित बयान का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है. इसी क्रम में शुक्रवार को साकची गोलचक्कर पर आजाद समाज पार्टी ने संदीप दायमा का पुतला दहन किया और नारेबाजी की. बता दें कि दायमा के द्वारा मुस्लिम और सिख समुदाय पर की गई इस टिप्पणी से दोनों ही समाज के लोग नाराज हैं. इसी को लेकर सिख व मुस्लिम समाज दायमा के विरोध में सड़कों पर उतर आया है. हालांकि संदीप दायमा इस पूरे मामले में सिख समाज से माफी मांगते हुए डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश है. आजाद समाज पार्टी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता कुछ खास समुदाय के लोगों को टारगेट कर रहे है. उन्होंने इस मामले में संदीप दायमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी है.

    बता दें कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी मंच पर उपस्थित थे और बयान पर ताली बजा रहे थे. जब सिख समाज ने इसका पुरजोर विरोध शुरू किया तो इन्होंने अपना एक वीडियो जारी कर सिख समाज से माफी मांगी और माना की उन्होंने आपत्तिजनक  बयान दे दिया बता दें कि भाजपा के नेता संजय दायमा ने राजस्थान के अलवर में हुए एक कार्यक्रम में कहा था  “किस तरह मस्जिदें, किस तरह गुरुद्वारे बना कर, हमारे यहां छोड़ दिये हैं…जो आगे चलकर हमारे लिए नासूर बन जाएंगे इसलिए हमारा फर्ज़ बनता कि इस नासूर को यहां से उखाड़कर फेंक देंगे”

    इसे भी पढ़ें: Ranchi Weather Update : रांची में झमाझम, कल भी छाये रहेंगे बादल, अब बढ़ेगी ठंड

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jamshedpur jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जमशेदपुर जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRanchi Weather Update : रांची में झमाझम, कल भी छाये रहेंगे बादल, अब बढ़ेगी ठंड
    Next Article रामगढ़ : उपायुक्त की अध्यक्षता में गंगा रन का आयोजन

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.