Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पर्वत विहार पार्क में पक्षी संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम, छत पर पानी रखने की अपील
    झारखंड

    पर्वत विहार पार्क में पक्षी संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम, छत पर पानी रखने की अपील

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : सोमवार को वन प्रमंडल कार्यालय, जामताड़ा के साैजन्य से आज पर्वत विहार पार्क में पक्षी संरक्षण हेतु जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का उपायुक्त कुमुद सहाय एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास ने विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज के परिवेश में हम सभी प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन करने से संसाधनों के साथ साथ पशु-पक्षी भी विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि पहले हमलोग चिड़ियों के चहचहाहट से जागते थे वो आजकल देखने को बहुत कम मिलता है. आने वाली पीढ़ियों के लिए कहीं यह इतिहास की विषय वस्तु न बन जाए. इसके लिए हमें इनके संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के साथ साथ कई बेहतर उपाय करने होंगे. उन्होंने अपील कर कहा कि पक्षियों के संरक्षण हेतु आगे आएं. अभी गर्मी का मौसम है, ऐसे में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अपने घरों, छतों, बगीचों आदि में करें ताकि उनकी प्यास बुझ सके. वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न प्रकार के पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इनके संरक्षण हेतु कई उपायों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे, पशु पक्षी हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं, बिना इनके जीवन की कल्पना करना भी कठिन है. इस मौके पर बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री के सहायक निदेशक ने उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया. मौके पर वनरक्षी, पक्षी प्रेमी सहित वन प्रमंडल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी आदि मौजूद रहे.

    छत पक्षी पानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुशीला देवी हत्याकांड का खुलासा, पैसे की लालच में दिया था घटना को अंजाम
    Next Article बरलंगा थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Related Posts

    क्राइम

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026
    झारखंड

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026
    Latest Posts

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.