सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
Ranchi : झारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई, लेकिन दोनों नेताओं के बीच राज्य और केंद्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी संवाद के माध्यम से विकास, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं और महिलाओं एवं बच्चों के … Read More