चतरा में नशे के धंधे पर वार, 2.132 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Chatra : जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंदा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से 2.132 किलोग्राम अफीम बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिदाग गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से अफीम रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और अंचलाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का … Read More