Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने का प्रयास, क्लू ढूंढ रही एटीएस
    ट्रेंडिंग

    कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने का प्रयास, क्लू ढूंढ रही एटीएस

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2024Updated:September 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कानपुर : उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बीती रात कानपुर अनवरगंज से भिवानी जा रही 14117 कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने का प्रयास किया गया लेकिन चालक की सतर्कता से हादसा टल गया. आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) के पुलिस महानिरीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने सोमवार को घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कहा कि ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास किया गया. सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को देख रही हैं. जांच करने के बाद ही इस बारे में स्पष्ट तौर पर बताया जा सकेगा.

    ट्रैक के पास संदिग्ध चीजें मिली

    अपर पुलिस आयुक्त हरीश चंद्र ने सोमवार को बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बर्राजपुर और बिल्हौर रेलवे स्टेशन के बीच खम्बा नंबर 37/17 के पास रेलवे ट्रैक पर एक घरेलू सिलेंडर रख कर ट्रेन को बेपटरी करने का प्रयास किया गया. इंजन से किसी भारी वस्तु के टकराने का अहसास होते होते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गयीं. रेलवे सुरक्षा बल ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. ट्रैक के पास घरेलू सिलेंडर और पेट्रोल से भरी बोतल, माचिस और एक संदिग्ध झोला बरामद हुआ.

    लखनऊ बांद्रा एक्सप्रेस को भी रोका गया
    इस दौरान कालिंदी एक्सप्रेस करीब 22 मिनट ट्रैक पर खड़ी रही. एहतियातन लखनऊ से बांद्रा टर्मिनल के लिए जा रही लखनऊ बांद्रा एक्सप्रेस को भी बिल्हौर स्टेशन पर रोका गया. सूचना मिलते ही अनवरगंज स्टेशन के रेलवे अधीक्षक, आरपीएफ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. जांच के दौरान ट्रैक पर लोहे जैसे वस्तु के रगड़ने के निशान मिले. आरपीएफ ने ड्रैगन और सर्च लाइट की मदद से रेलवे ट्रैक और आसपास की झाड़ियों की जांच की. मामले की फॉरेंसिक के द्वारा जांच कराई जा रही है.

     

    14117 आतंकवादी निरोधक दस्ता उत्तर प्रदेश एटीएस कानपुर कालिंदी एक्सप्रेस घटनास्थल चालक की सतर्कता जांच ट्रेन डिरेल पुलिस महानिरीक्षक नीलाब्जा चौधरी बेपटरी शिवराजपुर सुरक्षा एजेंसियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे धनबाद, नेताओं को दिया संगठन मजबूत करने का टास्क
    Next Article इस राज्य में पटाखों पर जारी रहेगा प्रतिबंध, 1 जनवरी तक नहीं मिलेगी छूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    क्राइम

    नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    Latest Posts

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.