Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के खिलाफ एटीएस ने कोर्ट में दाखिल किया चार्जशीर्ट
    झारखंड

    गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के खिलाफ एटीएस ने कोर्ट में दाखिल किया चार्जशीर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची सिविल कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने शनिवार को गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। एटीएस के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गयी है।

    एटीएस ने चार्जशीट में अदालत को बताया है कि अमन श्रीवास्तव गैंग के अपराधी रंगदारी और लेवी से पैसे जुटाते हैं। इन पैसों से हथियार खरीदकर आगजनी कर व्यवसायियों-ठेकेदारों में खौफ फैलाते हैं। अमन के खिलाफ एटीएस ने कांड संख्या 1/2022 दर्ज की है। अमन श्रीवास्तव के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 387, 109, 43, 201 और 120(बी) के तहत चार्जशीट दाखिल की गयी है।

    उल्लेखनीय है कि 16 मई को अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ राज्य के अलग-अलग थानों में कुल 23 जघन्य अपराध दर्ज हैं। मामले में एटीएस पिछले साल ही कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। दर्ज किये गये कांड संख्या 1/2022 में अमन गिरोह के अविक श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश राणु, मंजरी श्रीवास्तव, एश्ले लकड़ा, प्रिंसराज श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडेय, अमजद खान, जहीर अंसारी, महमूद उर्फ नेपाली, असलम, फिरोज खान, सिद्धार्थ कुमार साहू, पिंटू और सुनील को आरोपित बनाया गया है।

    Anti-Terrorism Squad ATS ATS has filed a charge sheet against gangster Aman Srivastava gangster Aman Srivastava
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : विवाहिता को जबरदस्ती फंदे पर लटकाकर मारने की कोशिश, पति और ससुर गिरफ्तार
    Next Article अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी का क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने किया भव्य स्वागत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.