Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी का क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने किया भव्य स्वागत
    देश

    अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी का क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने किया भव्य स्वागत

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    PM Modi in Dubai : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (15 जुलाई) को फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। जहां उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी के यूएई की आधिकारिक यात्रा से पहले दुबई के बुर्ज खलीफा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग प्रदर्शित किए।

    अबू धाबी पहुंचने पर पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने स्वागत किया। स्वागत पर आभार व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “आज हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस एचएच शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभारी हूं।”

    पीएम मोदी के अबू धाबी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी पहुंचे। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।” प्रधानमंत्री मोदी शनिवार (15 जुलाई) को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापक बातचीत करने वाले हैं।

    किन किन मुद्दों पर हो सकती है बात?

    दोनों देशों के बीच एनर्जी, फूड सिक्योरिटी, डिफेंस जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। दोनों देश रणनीतिक साझेदार एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा G20 के एजेंडे को लेकर भी बातचीत होगी। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने के बाद ये UAE का 5वां दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले फ्रांस यात्रा पर थे। पीएम मोदी ने यात्रा को यादगार बताया और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और फ्रांस के लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

    Abu Dhabi Crown Prince Sheikh Khalid bin Mohammed bin Zayed PM modi UAE welcomes नरेंद्र मोदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के खिलाफ एटीएस ने कोर्ट में दाखिल किया चार्जशीर्ट
    Next Article न्याय मार्च निकाल पारा शिक्षकों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, कहा- नियमित नहीं किया तो सहायक आचार्य परीक्षा में नहीं होंगे शामिल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.