Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अधिवक्ता की मौत, परिजनों को आर्थिक मदद देगा संघ 
    झारखंड

    अधिवक्ता की मौत, परिजनों को आर्थिक मदद देगा संघ 

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2024Updated:February 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर और अधिवक्ता संघ भवन में सदस्य गणेश प्रसाद गुप्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महासचिव सहित अधिवक्ता शामिल थे. तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश प्रसाद गुप्ता ने वर्ष 2001 से वकालत शुरू की. वह लगभग 58 वर्ष के थे. उनके निधन से सभी मर्माहत है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा की गई. शोक सभा को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि दिवंगत गणेश प्रसाद गुप्ता बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के थे.

    उन्होंने कहा कि गणेश प्रसाद गुप्ता सभी से सुख-दुख में मिलते रहते थे. पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे, जिनका इलाज चल रहा था. वह अपने पीछे अपनी पत्नी सुमाना गुप्ता, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि संघ के सदस्य के निधन पर आज संघ के सदस्य अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा है. आगे श्री महतो ने बताया कि उनके परिवार को संघ द्वारा मिलने वाली आर्थिक मदद दी जाएगी.

    ये रहें उपस्थित

    शोक सभा में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा, कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, जिला जज तृतीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम विशाल गौरव, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजीव रंजन कुमार, मुंसीफ श्वेता सोनी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव एवं रूपम स्मृति टोपनो, अधिवक्ता प्रबोध कुमार महथा, सत्यनारायण डे, राम बल्लभ महतो, महादेव राम, अशोक पाठक, वकील महतो, अरुण कुमार सिन्हा, प्रमोद भगत, बासु कुमार दे, सुरेश तिवारी, अर्जुन सिंह, आनन्द श्रीवास्तव, रमेंद्र सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, मो मोबिन, मजहर जानी, कल्याणी, रिया कुमारी, हसीना खातून, पुष्पा हंस, बिरेंद्र प्रसाद, रविंद्र नाथ बोस, राजीव तिवारी, तेजू करमाली, चंद्रशेखर प्रसाद, चेतन आनंद प्रसाद, पुनीत लाल प्रजापति, , राकेश कुमार, कनक कुमार सिन्हा, शैलेंद्र सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, अशोक कुमार पाठक, मो. मोबीन, सिद्धेश्वर महतो, संजय कुमार डे, लक्ष्मी कांत प्रसाद, अरूण कुमार महतो, अशोक कुमार, राज कुमार यादव सहित संघ के अधिवक्तागण मौजूद थे.

     

    अधिवक्ता अधिवक्ता संघ आज की खबर करंट न्यूज गणेश प्रसाद गुप्ता जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज संघ सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयोग्य संस्थानों को स्वीकृति के लिए समिति की बैठक, 44,148 छात्रों को होगा छात्रवृति का भुगतान
    Next Article बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर 57वें दिन भी जारी रहा धरना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.