Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘समान काम, समान वेतन’ की मांग को लेकर सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, मंत्री इरफान अंसारी के आवास के बाहर धरना
    झारखंड

    ‘समान काम, समान वेतन’ की मांग को लेकर सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, मंत्री इरफान अंसारी के आवास के बाहर धरना

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 23, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आंदोलन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : झारखंड में ‘समान काम के बदले समान वेतन’ की मांग को लेकर सहायक अध्यापकों का आंदोलन तेज हो गया है। झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षण सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले महागठबंधन के मंत्रियों और विधायकों के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में शिक्षक जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया।

    मंत्री या प्रतिनिधि नहीं पहुंचे

    प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना था कि धरना की सूचना पहले ही दे दी गई थी, इसके बावजूद न तो मंत्री खुद मिलने आए और न ही उनका कोई प्रतिनिधि बातचीत के लिए पहुंचा। सुबह 7 बजे से दोपहर तक शिक्षक धूप में डटे रहे। प्रदर्शन के दौरान तेज गर्मी की वजह से एक सहायक शिक्षक की तबीयत बिगड़ गई, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद भी प्रदर्शन जारी रहा।

    पुराने समझौते का हवाला

    संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, सदस्य जया चक्रवर्ती, रीना चक्रवर्ती समेत अन्य शिक्षकों ने कहा कि 24 अगस्त 2024 को सरकार के साथ लिखित समझौता हुआ था। इसमें आकलन को TET के समकक्ष मान्यता देने की बात कही गई थी, लेकिन 16 महीने बाद भी इसे लागू नहीं किया गया।

    चुनावी वादे पूरे नहीं होने का आरोप

    शिक्षकों ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के समय वादा किया गया था कि महागठबंधन सरकार बनने के तीन महीने के भीतर पारा शिक्षकों का स्थायीकरण किया जाएगा और समान काम का समान वेतन दिया जाएगा। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की।

    Also Read : घरेलू विवाद बना तबाही की वजह, घरेलू झगड़े के बाद युवक ने घर को किया आग के हवाले

    Assistant Teachers Protest Education News Jharkhand Equal Pay Demand Irfan Ansari Jamtara News Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand teachers protest Mahagathbandhan Moh Shamiem Para Teacher Regularization Para Teachers Jharkhand Protest News Shabbir Ansari Shikshak Andolan Teacher Issues Jharkhand Teacher Strike Teacher आंदोलन TET Equivalence
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ फिर टली: अब जून अंत या जुलाई में हो सकती है रिलीज
    Next Article चुनाव से पहले बढ़ी चौकसी, बोकारो में इंटरस्टेट चेक पॉइंट्स पर DC-SP का निरीक्षण

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.