Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सहायक पुलिसकर्मियों को 24 घंटे में मोरहाबादी मैदान खाली करने का आदेश
    Uncategorized

    सहायक पुलिसकर्मियों को 24 घंटे में मोरहाबादी मैदान खाली करने का आदेश

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांचीः राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के भीतर मैदान खाली करने का निर्देश दिया गया है. मैदान खाली करने के निर्देश जारी करने के साथ साथ जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में धारा 144 भी लागू कर दिया है. स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर खाली करें मैदान गौरतलब है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. सहायक पुलिस कर्मियों का आंदोलन स्थल मोरहाबादी मैदान ही बना हुआ है. अब चुकि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों लेकर प्रशासन को मोरहाबादी मैदान की साफ सफाई और घेराबंदी करनी है, इसलिए सहायक पुलिसकर्मियों को मैदान खाली करने का आदेश जारी किया गया है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झंडा फहराएंगे.
    ऐसे में मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को मुकम्मल करने के लिए हर हाल में जिला प्रशासन को मोरहाबादी मैदान खाली चाहिए. बुधवार की देर रात जिला प्रशासन की तरफ से माइक पर अनाउंस भी किया गया है. रांची एसडीओ उत्कर्ष ने बताया कि मोरहाबादी मैदान के आसपास 15 अगस्त को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई है.
    वहीं दूसरी तरफ सहायक पुलिसकर्मियों के नेता विवेकानंद ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बैठकर निर्णय लेंगे कि आगे क्या करना है. आंदोलन समाप्त करना है या फिर आंदोलन स्थल को बदलना है, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है. सहायक पुलिसकर्मियों के अनुसार उन्हें उम्मीद थी कि कैबिनेट में सरकार के द्वारा जो जो आश्वासन दिया गया था उसे लिखित में लाया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. स्वतंत्रता दिवस को लेकर उनके मन में भी बहुत ज्यादा सम्मान और श्रद्धा है. वे अपने आंदोलन को समाप्त करने या फिर आंदोलन स्थल को बदलने के निर्णय पर मंथन कर रहे हैं.

     

    आंदोलन जिला प्रशासन धारा 144 मोरहाबादी मैदान रांची सहायक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा, मां से मांगी माफी
    Next Article झारखंड में बिजली दरों में वृद्धि की तैयारी, 21 अगस्त से जनसुनवाई शुरू

    Related Posts

    Uncategorized

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026
    Uncategorized

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.