Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अचानक नाला सीएचसी पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मरीजों से पूछा हाल-चाल
    झारखंड

    अचानक नाला सीएचसी पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मरीजों से पूछा हाल-चाल

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: नाला विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो सोमवार को अचानक ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा और अस्पताल का जायजा लिया. साथ ही यहाँ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी ने अस्पताल में आधारभूत संरचनाओं तथा अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा शिक्षा, बिजली, सड़क आदि क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से इस अस्पताल में भी बेहतर सुविधा मुहैया कराने की मांग की. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी ने अस्पताल में महिला चिकित्सक सहित अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया. विधानसभा अध्यक्ष ने चिकित्सकों की समस्याएं सुनी और यथासंभव रिक्त पदों पर बहाली, महिला चिकित्सक के पदस्थापन एवं अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर आश्वासन दिया. अस्पताल का भवन कहीं-कहीं जर्जर स्थिति में है, पानी का रिसाव भी हो रहा है, इन सभी समस्याओं से विधानसभा अध्यक्ष अवगत हुए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द इस अस्पताल की व्यवस्था को ठीक किया जाएगा ताकि इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतें आसानी से पूरी हो सके. उन्होंने सभी प्रकार की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर चिकित्सीय सुविधा एवं चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर आश्वस्त किया. क्षेत्र के आम लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले इसके लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा. मौके पर डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर सकुर, एमटीएस अहमद रेजा परवेज, उत्तम कुमार मंडल, बबलू पाल, अमित चार के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए कानून पर बोले बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश, लोगों को किया जा रहा जागरूक
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 02 july 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.