Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»असम : थाउरा में दो बसों की भिड़ंत, 11 लोगों की मौत, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    असम : थाउरा में दो बसों की भिड़ंत, 11 लोगों की मौत, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk
    शिवसागर। जिले के डिमौ थानांतर्गत थाउरा दल में सोमवार सुबह दो बसों की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी है। सूत्रों का कहना है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
    राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर थाउरा दल इलाके में डिब्रूगढ़ की ओर जा रही अल्ट्रा बस(एएस-05सी-5999) और तिनसुकिया से जोरहाट जा रही ट्रेवेलर बस(एएस-23बीसी-6878) के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसके बाद ट्रेवेलर बस सड़क किनारे स्थित जलकुंभी से भरे तालाब में पलट गई। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों का आधा से अधिक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

    पुलिस ने बताया कि हादसे में मौके पर ही नौ यात्रियों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय में तथा दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। सभी घायलों को थाउरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीएचसी) में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर किया गया है। घायलों में कई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिक दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोनों वाहनों के चालकों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

    #Crime news #National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयर स्ट्राइक के बाद फिर बालाकोट में आतंकी कैंप सक्रिय : बिपिन रावत
    Next Article रांची के महिला थाने में महिला ने लगाई फांसी, मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026
    क्राइम

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026
    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    Latest Posts

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.