Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»असम के मुख्यमंत्री हिमंत पहुंचे जामताड़ा, सीता सोरेन की रैली में हुए शामिल
    झारखंड

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत पहुंचे जामताड़ा, सीता सोरेन की रैली में हुए शामिल

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की ज्येष्ठ पुत्रवधू सीता सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जामताड़ा से नामांकन दाखिल करने के बाद पूरे शहर में रैली निकाली और लोगों का अभिवादन किया. भाजपा प्रत्याशी द्वारा निकाली गई इस रैली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा शमिल हुए. शहर के चंचला माता मंदिर चौक से मुख्यमंत्री इस रैली में शामिल हुए और टावर चौक होते हुए गांधी मैदान स्थित जनसभा स्थल तक पैदल ही चलते हुए लोगों का अभिवादन किया. भाजपा की इस रैली में जामताड़ा विधानसभा के जुझारू कार्यकर्ताओं के साथ समर्थक और आमलोग शामिल हुए. गांधी मैदान में भाजपा द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया, जहां आदिवासी महिलाओं की भारी तादाद दिखाई दी. जो सुदूरवर्ती गांव से अपने प्रत्याशी को सुनने के लिए गांधी मैदान पहुंचे थे. सीता सोरेन की यह रैली सभा स्थल से ही आरंभ हुई और गाजे-बाजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण की. मुख्य बाजार होते हुए रैली इंदिरा चौक पहुंची, जहां भाजपा के स्टार प्रचारक सह असम के मुख्यमंत्री हिमंत रैली में शामिल हुए. इसके उपरांत यह रैली स्टेशन रोड होते हुए टावर चौक और फिर गांधी मैदान में जाकर संपन्न हुई. असम के मुख्यमंत्री के शामिल होने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा में काफी इजाफा दिखाई दिया. उत्साह से लबरेज भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारा लगाते हुए रैली में चल रहे थे. भाजपा की इस रैली में गठबंधन दल आजसू के भी सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.

    Also Read: झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो संथाल परगना से खदेड़े जाएंगे बांग्लादेशी घुसपैठिए : हिमंत बिश्व सरमा

    AJSU alliance parties Assam Bjp Chanchala Mata Temple city tour Dishom Guru Shibu Soren Election 2024 Gandhi Maidan Himanta Biswa Sarma Indira Chowk Jamtara nomination political enthusiasm Public Meeting rally Sita Soren slogans Station Road support Tower Chowk tribal women workers असम आजसू आदिवासी महिलाएं इंदिरा चौक कार्यकर्ता गठबंधन दल गांधी मैदान चंचला माता मंदिर चुनाव 2024 जनसभा जामताड़ा टावर चौक दिशोम गुरु शिबू सोरेन नगर भ्रमण नामांकन नारे भाजपा राजनीतिक उत्साह रैली समर्थन सीता सोरेन स्टेशन रोड हिमंत बिश्व सरमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने किया नामांकन दाखिल, बोलीं- जनमानस मेरे साथ है
    Next Article बेरमो से जयराम तो गोमिया से पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के बेटे प्रकाशलाल सिंह ने किया नॉमिनेशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.