Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»PM बनते ही ऋषि सुनक ने यूक्रेन को दिया समर्थन का भरोसा, रूस बोला- बेहतर संबंध की उम्मीद नहीं
    Uncategorized

    PM बनते ही ऋषि सुनक ने यूक्रेन को दिया समर्थन का भरोसा, रूस बोला- बेहतर संबंध की उम्मीद नहीं

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लंदन: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक ने पद संभालने के बाद यूक्रेन संग बातचीत की है. रूस और यूक्रेन में महीनों से जारी जंग के बीच ऋषि सुनक ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत की और यूक्रेन के लोगों के लिए ब्रिटेन की एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया. हालांकि, ऋषि सुनक के इस कदम से रूस खफा हो गया है. ब्रिटिश पीएम द्वारा जेलेंस्की से बातचीत पर रूस ने कहा कि ब्रिटेन के साथ अच्छे संबंधों की उसे कोई उम्मीद नहीं दिखती.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ऋषि सुनक ने ट्वीट किया और कहा कि आज शाम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात करने का सौभाग्य मिला. उन्होंने कहा कि वह (जेलेंस्की) और यूक्रेन के लोग दोनों ब्रिटेन की निरंतर एकजुटता और समर्थन पर भरोसा कर सकते हैं. हम हमेशा यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे.

    वहीं, इससे पहले सुनक के पीएम बनने के बाद रूस और ब्रिटेन के बीच अच्छे संबंधों की संभावनाओं वाले सवाल के जवाब में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि नहीं, वर्तमान में और निकट भविष्य में भी हम ब्रिटेन के साथ कुछ सकारात्मक बदलावों के लिए कोई आधार या उम्मीद नहीं देखते हैं.

    बता दें कि इससे पहले ऋषि सुनक ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक पत्र लिखा था, जिसमें रूसी आक्रामकता के विरोध में यूक्रेन के दृढ़ साहस की प्रशंसा की थी और यूद्ध जारी रहने पर यूनाइटेड किंगडम के लोगों के समर्थन का वादा किया था. पोस्ट में प्रकाशित एक लेटर में ऋषि सुनक ने कहा था कि ब्रिटेन और यूक्रेन आजीवन दोस्त रहेंगे और यूक्रेन को समृद्ध, महत्वाकांक्षी और दूरदेशी देश के रूप में पुननिर्माण में मदद करेंगे.

    ऋषि सुनक ने अपने पत्र में लिखा था कि रूसी आक्रामकता के लिए खड़े होने के आपके दृढ़ साहस ने दुनिया भर के शांतिपूर्ण और स्वतंत्रता-प्रेमी लोगों को आशा दी है और निरंकुशों को एक स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने कहा था कि हमारे देश में यहां जो भी बदलाव आए, हम ब्रितानी हमेशा आपके सबसे मजबूत सहयोगी बने रहेंगे. सुनक ने यूक्रेन के बहादुर लड़ाकों को समर्थन देने की कसम खाई थी और कहा था कि ब्रिटेन यूक्रेन को दवा और खाने की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और मानवीय सहायता प्रदान करता रहेगा.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ाः पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, बिजली के पोल से बांधकर पीटा
    Next Article गोपालगंज में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, शव पॉलिथिन में बांधकर छिपाया

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.