Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अनुच्छेद 370 : भारत के विरुद्ध कांग्रेस नेताओं की ‘साजिश’ को कामयाब नहीं होने देंगे, चाहे वो ‘100 जन्म’ ले लें- रविंद्र रैना
    देश

    अनुच्छेद 370 : भारत के विरुद्ध कांग्रेस नेताओं की ‘साजिश’ को कामयाब नहीं होने देंगे, चाहे वो ‘100 जन्म’ ले लें- रविंद्र रैना

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू: अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी, भारत के विरुद्ध कांग्रेस नेताओं की ‘साजिश’ को कामयाब नहीं होने देगी भले ही इसके लिए वे ‘100 जन्म’ ले लें।

    रैना ने विपक्षी दल पर पाकिस्तान, अलगाववादियों और आतंकवादियों के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया और कहा कि राष्ट्र कांग्रेस को ‘भारत माता की पीठ में छुरा घोंपने की साजिश’ करने के लिए माफ नहीं करेगा।

    सिंह ने ‘क्लबहाउस’ की एक बातचीत में कहा था कि अनुच्छेद 370 को हटाना और जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे को समाप्त करना ‘बेहद दुखद’ निर्णय था और उनकी पार्टी इस मुद्दे पर ‘पुनर्विचार’ करेगी।

    इसकी पटकथा गांधी परिवार द्वारा लिखी गई

    सिंह के बयान पर रैना ने आरोप लगाया, ‘इसकी पटकथा मूल रूप से गांधी परिवार द्वारा लिखी गई थी और पाकिस्तान ने इसका निर्देशन किया।’ उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर खुश हैं क्योंकि यह पाकिस्तानी विचारधारा के मजबूत होने और अलगवावाद बढ़ने का मुख्य कारण था।

    रैना ने कहा कि इसने आतंकवाद को जन्म दिया जिससे क्षेत्र में बहुत खून बहा। बीजेपी नेता ने कहा, ‘वह अनुच्छेद गुज्जर और बकरवाल, पहाड़ी बोलने वाले लोगों, महिलाओं और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों समेत कई समुदायों के साथ हुए अन्याय के लिए जिम्मेदार था।’ उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को इस अनुच्छेद को हटाने से ‘एक निशान, एक विधान और एक प्रधान’ का सपना साकार हुआ है।

    ‘कांग्रेस को दर्द हो रहा इसलिए साजिश कर रही’

    रैना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को दर्द हो रहा है इसलिए वह ‘साजिश’ कर रही है और यह उनके वरिष्ठ नेता के बयान से जाहिर होता है। रैना ने कहा, ‘चाहे वह सौ बार जन्म ले लें, राष्ट्र के प्रति उनकी साजिश सफल नहीं होगी।

    हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह हैं और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक सैनिक की तरह है जो राष्ट्र और तिरंगे के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने के लिए तैयार है। हम सोनिया गांधी, राहुल और सिंह को जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान का एजेंडा लागू नहीं करने देंगे।’

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: पुलिस-सीआरपीएफ पर 24 घंटे में दूसरा आतंकी हमला, दो जवान शहीद
    Next Article प्रेमी युगल गिरफ्तार, गर्भपात कराने के लिए अजीबोगरीब लूटकांड को दिया अंजाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.