Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»अनुराग श्रीवास्तव बने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, संभाला कार्यभार
    देश

    अनुराग श्रीवास्तव बने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, संभाला कार्यभार

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

    भारतीय विदेश सेवा के 1999 बैच के अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने श्री रवीश कुमार का स्थान ग्रहण किया है जिन्हें ऑस्ट्रिया में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के तौर पर प्रभार संभालकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।”

    श्री श्रीवास्तव इससे पहले इथियोपिया में भारत के राजदूत के तौर पर पदस्थ थे और उन्होंने अफ्रीकी संघ में भी राजदूत का दायित्व संभाला था। वह जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में काम कर चुके हैं जहां वह मानवाधिकारों, शरणार्थियों के मुद्दों और व्यापार नीति से संबंधित मामलों को देखते थे।

    भारतीय विदेश सेवा के 1995 बैच के अधिकारी श्री रवीश कुमार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बनने के पहले जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में महावाणिज्य दूत के रूप में भी तैनात रहे।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : अब तक कोरोना वायरस से 52 की मौत, 891 संक्रमित
    Next Article बिहार : सीवान में सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.