Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में जोरशोर से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई पक्की
    झारखंड

    रांची में जोरशोर से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई पक्की

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची शहर की भीड़भाड़ और जाम से राहत दिलाने के लिए शनिवार की सुबह रांची नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम एक्शन में आ गई। शहर के व्यस्त इलाकों बड़ा तालाब और सर्कुलर रोड  में अतिक्रमण हटाओ अभियान ज़ोर-शोर से चलाया गया।

    शुरू हुआ अभियान, सबसे पहले निशाना बना बड़ा तालाब

    सुबह होते ही निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने बड़ा तालाब क्षेत्र में मोर्चा संभाला। सड़क किनारे वर्षों से जमे ठेले, खोमचे और अवैध दुकानें हटाई गईं। जो भी दुकानदार अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं थे, उनके सामान जब्त कर लिए गए।

    टीम ने साफ कहा  अगर दोबारा अवैध कब्जा किया गया तो कानूनी कार्रवाई पक्की है।

    सर्कुलर रोड का हाल भी बदला

    इसके बाद कार्रवाई का रुख मोड़ा गया हरिओम टॉवर, सर्कुलर रोड की ओर, जहां सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों की वजह से ट्रैफिक अक्सर ठप हो जाता था। यहां निगम का बुलडोजर चला और पूरा अतिक्रमण हटा दिया गया।

    भारी पुलिस बल तैनात, विरोध की कोई गुंजाइश नहीं

    संभावित विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस की बड़ी टुकड़ी तैनात रही। सब कुछ शांतिपूर्वक हुआ। वहीं, आम लोगों ने निगम की इस मुहिम का समर्थन किया। कई लोगों ने कहा कि अब रास्ता साफ और ट्रैफिक सुगम हो गया है।

    निगम की सख्त भाषा: “फुटपाथ सबका है”

    रांची नगर निगम ने एक बार फिर दोहराया है कि फुटपाथ और सड़कें किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाएं, ताकि शहर का चेहरा साफ-सुथरा बना रहे।

     

     

    अतिक्रमण विरोध अतिक्रमण हटाओ अभियान अवैध कब्जा जिला प्रशासन झारखंड अतिक्रमण अभियान झारखंड समाचार नगर निगम फुटपाथ अतिक्रमण बड़ा तालाब बुलडोजर कार्रवाई रांची रांची अतिक्रमण रांची खबर रांची ट्रैफिक रांची नगर निगम एक्शन रांची न्यूज रांची पुलिस सड़क खाली सर्कुलर रोड हरिओम टावर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मुकदमा दर्ज… जानें क्यों
    Next Article BREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी, आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    Latest Posts

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.