Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»नालंदा में किशोर की ह’त्या से आक्रोश, परिजनों ने सड़क जाम की
    बिहार

    नालंदा में किशोर की ह’त्या से आक्रोश, परिजनों ने सड़क जाम की

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परिजनों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर उदय कुमार की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर मीना बाजार के पास शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने सड़क जाम कर दी। वे हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    मृतक उदय कुमार हिलसा थाना क्षेत्र के चकमुन्ना गांव निवासी इंदल प्रसाद का बेटा था। उसका शव बुधवार शाम मई खंधा गांव के आहार में पानी में फेंका हुआ मिला। उदय मंगलवार सुबह घर से दसवीं कक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को ग्रामीणों ने शव देखा और जेब में मिले पासपोर्ट साइज फोटो से उसकी पहचान हुई।

    परिजनों

    उदय के पिता इंदल प्रसाद ने बताया, “मेरा बेटा स्कूल रजिस्ट्रेशन के लिए गया था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और शव को पानी में फेंक दिया गया। पुलिस हमसे ही हत्यारों का नाम पूछ रही है, लेकिन हमें क्या पता कौन हत्यारा है? पुलिस को जांच कर हत्यारों को पकड़ना चाहिए।” पिछले दो घंटों से सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग हत्यारों की गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े हैं।

    Also Read : लोकसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 12 विधेयक पारित 

    Anger over the murder of a teenager in Nalanda family members blocked the road नालंदा में किशोर की हत्या से आक्रोश परिजनों ने सड़क जाम की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, रैली निकाल कर रखी 6 सूत्री मांगें
    Next Article रोजाना खाली पेट खाएं लहसुन की एक कली, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.