Ranchi : अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 3 मार्च की रात अपराधियों ने शराब दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।
3 मार्च की रात चली थीं पांच गोलियां
जानकारी के मुताबिक 3 मार्च की रात कुछ बदमाश अचानक शराब दुकान के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने दुकान की ओर करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
बताया जा रहा है कि इस घटना को देव सिंह मुंडा और उसके दो साथियों ने अंजाम दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस को उनकी पहचान करने में आसानी हुई।
थाना प्रभारी ने क्या कहा
अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने मीडिया को बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान देव सिंह मुंडा के रूप में हुई थी। पुलिस ने लगातार छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
Also Read : रांची के अनगड़ा में शराब दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

