Ranchi : जमीन विवाद के ‘मास्टर साहब’ कांके थानेदार प्रकाश रजक ने आखिरकार जमीन कारोबारियों के साथ मिलकर खेला कर दिया। हमने खुलासा किया था कि कैसे कांके थानेदार जमीन के मामले में जमीन दलालों को संरक्षण दे रहे हैं। जिस जमीन पर पारिवारिक विवाद में कोर्ट में केस चल रहा है उस जमीन पर आखिर पुलिस बिना सक्षम न्यायालय के आदेश के कैसे मकान खाली करा सकती है। पुलिस का दवाब और गुंडों की गाली गलौज के कारण एक मध्यमवर्गीय सभ्य परिवार घर किराए पर लगाकर निकलने को मजबूर हो गया लेकिन पुलिस और जमीन दलालों को केवल इसे चैन नहीं मिला। पहले उस मकान में ताला लगाकर चाभी विरोधियों को सौंप दी और उसके बाद आज जबरन मकाम से सामान निकालकर फेंक दिया गया। खाकी वर्दी का यह काला खेल जल्द ही न्यायालय की शरण में जाने वाला है।
…और ‘मास्टर साहब’ ने कर दिया खेला, पुलिस-जमीन कारोबारी की सांठगांठ से बाहर फेंका गया सामान
‘जमीन विवाद में ‘मास्टर’ बन गए कांके थानेदार’ pic.twitter.com/P6vdM3xEGl
— Johar Live (@joharliveonweb) March 12, 2026
मालूम हो कि बीते 9 मार्च को ‘जमीन विवाद में ‘मास्टर’ बन गए कांके थानेदार’ शीर्षक के साथ खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। खबर के जरिये थानेदार और जमीन कारोबारियों के बीच के साठगांठ को उजागर किया गया था, लेकिन उस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
Also Read : जमीन विवाद में ‘मास्टर’ बन गए कांके थानेदार


