Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोहरदगा में 433 किलो गांजा के साथ ट्रक पकड़ाया, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    झारखंड

    लोहरदगा में 433 किलो गांजा के साथ ट्रक पकड़ाया, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2026Updated:March 12, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardagga : जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक बारह चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। ट्रक से 433 किलो गांजा बरामद हुआ है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी से जुड़े हुए हैं।

    गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक को गुरुवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक जिले की सीमा में प्रवेश कर चुका है और उसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा लोड है। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किस्को) वेदांत शंकर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने कचहरी मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।

    ट्रक रोककर तलाशी ली गई

    जांच के दौरान JH12H 9099 नंबर का बारह चक्का ट्रक वहां पहुंचा। पुलिस ने ट्रक को रोककर उसमें सवार दो लोगों को नीचे उतारा और उनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में बने एक गुप्त बॉक्स में कई पैकेट रखे हुए मिले। जब सभी पैकेटों की गिनती की गई तो कुल 154 पैकेट गांजा बरामद हुआ। बाद में जब उसका वजन किया गया तो कुल 433 किलोग्राम गांजा पाया गया।

    दो तस्कर गिरफ्तार

    पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शमशेर अली (48 वर्ष), निवासी सारण जिला, बिहार, और इकराम खान (55 वर्ष), निवासी गोंडा जिला, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

    ये सामान हुआ जब्त

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई सामान जब्त किए हैं। इनमें 154 पैकेट में कुल 433 किलो गांजा, JH12H 9099 नंबर का बारह चक्का ट्रक, और 2 मोबाइल फोन शामिल हैं।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    इस मामले में लोहरदगा थाना कांड संख्या 52/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(C), 22(c) और 29 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    छापेमारी टीम में ये अधिकारी शामिल थे

    इस कार्रवाई में एसडीपीओ वेदांत शंकर के अलावा थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, सब इंस्पेक्टर रवि रंजन कुमार, पप्पू कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर अमरनाथ पांडेय सहित तकनीकी शाखा और लोहरदगा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : एक करोड़ के अनाज घोटाले पर गिरी गाज, विधानसभा के चलते सत्र में सरकार ने किया निलंबित

    Crime news drug trafficking Ganja Seizure illegal drugs Inter-State Smuggling law enforcement Lohardaga Police Narcotics NDPS Act police arrest police operation Police raid Smugglers Caught SSP Lohardaga Truck Ganja Bust
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक करोड़ के अनाज घोटाले पर गिरी गाज, विधानसभा के चलते सत्र में सरकार ने किया निलंबित
    Next Article …और ‘मास्टर साहब’ ने कर दिया खेला, पुलिस-जमीन कारोबारी की सांठगांठ से बाहर फेंका गया सामान… देखें वीडियो

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.