Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एक करोड़ के अनाज घोटाले पर गिरी गाज, विधानसभा के चलते सत्र में सरकार ने किया निलंबित
    झारखंड

    एक करोड़ के अनाज घोटाले पर गिरी गाज, विधानसभा के चलते सत्र में सरकार ने किया निलंबित

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2026Updated:March 12, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निलंबित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में गरीबों के लिए भेजे गए अनाज में गड़बड़ी के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। साहिबगंज जिले के पथना प्रखंड से जुड़े इस मामले में एक सहकारिता पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह मामला उस समय सामने आया जब विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

    सदन में उठा था अनाज गबन का मामला

    विधानसभा में चर्चा के दौरान आरोप लगाया गया कि आदिम जनजातियों के बीच वितरण के लिए भेजे गए खाद्यान्न का सही तरीके से वितरण नहीं किया गया। बताया गया कि करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के अनाज में गड़बड़ी हुई है। मामला सामने आने के बाद सरकार ने सदन में आश्वासन दिया था कि इसकी जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    जांच में आरोप सही पाए गए

    इसके बाद सहकारिता विभाग के सचिव को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद संबंधित सहकारिता पदाधिकारी को तुरंत निलंबित कर दिया गया। विधानसभा में जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

    फिलहाल जामताड़ा में थे पदस्थापित

    जानकारी के मुताबिक जिस पदाधिकारी पर कार्रवाई हुई है, वे फिलहाल जामताड़ा में सहकारिता पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। सरकार का कहना है कि गरीबों और आदिम जनजाति समुदाय के लिए भेजे गए अनाज में गड़बड़ी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी है।

    Also Read : धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गये कई थाना प्रभारी
    Babulal marandi cooperative officer suspended government action Jharkhand Jamtara cooperative officer Jharkhand Assembly session Jharkhand Breaking News Jharkhand grain embezzlement Jharkhand Political News News Samvad Pathna block case PVTG food grain distribution Radhakrishna Kishore ration scam Jharkhand Sahibganj grain scam Sahibganj latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गये कई थाना प्रभारी
    Next Article लोहरदगा में 433 किलो गांजा के साथ ट्रक पकड़ाया, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.