Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गये कई थाना प्रभारी
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गये कई थाना प्रभारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार के आदेश पर इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस आदेश के तहत जिले के आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। एसएसपी के आदेश के बाद कई थानों और शाखाओं में अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियों के साथ पदभार संभालना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक जरूरतों और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

    बैंक मोड़ और कतरास थाना में अदला-बदली

    जारी आदेश के अनुसार बैंक मोड़ थाना के प्रभारी प्रवीण कुमार को अब कतरास थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कतरास थाना प्रभारी असित कुमार को बैंक मोड़ थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों के बीच यह अदला-बदली प्रशासनिक निर्णय के तहत की गई है।

    निरसा और जोड़ापोखर सर्किल में भी बदलाव

    तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती को अब निरसा थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरसा थाना के प्रभारी अनिल शर्मा को जोड़ापोखर सर्किल का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में जोड़ापोखर सर्किल के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को चिरकुंडा थाना का प्रभारी बनाया गया है। चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है।

    ट्रैफिक और साइबर थाना में भी नई जिम्मेदारियां

    ट्रैफिक थाना प्रभारी लव कुमार को तोपचांची थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर जयप्रकाश को साइबर थाना से हटाकर ट्रैफिक थाना का प्रभार दिया गया है।

    सिंदरी और कोर्ट सिक्योरिटी में भी तबादले

    अभियोजन कोषांग के प्रभारी राजेश कुमार को सिंदरी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार को कोर्ट सिक्योरिटी में भेज दिया गया है। वहीं कोर्ट सिक्योरिटी में तैनात मोहम्मद रुस्तम को कतरास सर्किल में पदस्थापित किया गया है। कतरास सर्किल से मुकेश कुमार को अभियोजन कोषांग का प्रभारी बनाया गया है।

    Also Read : पाकुड़ नगर परिषद में उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न, लॉटरी से राणा ओझा बने डिप्टी चेयरमैन

    Major reshuffle in Dhanbad Police Department many station in-charges changed कई थाना प्रभारी बदले कई थानों प्रभारी बदले धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में कुपोषण उपचार केंद्र का औचक निरीक्षण, नीति आयोग कि टीम ने की जांच
    Next Article एक करोड़ के अनाज घोटाले पर गिरी गाज, विधानसभा के चलते सत्र में सरकार ने किया निलंबित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.