सिमडेगा में तेज रफ्तार स्कॉपियो हुई अनियंत्रित, एक युवक की मौत

सिमडेगा जिले में शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान सलगापोश निवासी शशि बादल टोप्पो के रूप में की गई है। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष थी। दुर्घटना ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोरोमियां पंचायत के महतो टोली गांव के समीप हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मरने वाला युवक अकेला ही गाड़ी में सफर कर रहा था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा थी। चालक ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। सड़क पूरी तरह खाली थी। दुर्घटना के थोड़ी देर बात आसपास रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वाहन चालक की मौत मौके पर ही हो गई थी। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था। किसी तरह चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि युवक किसी निजी कार्य से जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सबका रो-रो कर बुरा हाल था।