Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शिव बारात में बेकाबू थार ने मचाया हड़कंप, गाड़ी पर लगा था ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड
    झारखंड

    शिव बारात में बेकाबू थार ने मचाया हड़कंप, गाड़ी पर लगा था ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2026Updated:February 16, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास महाशिवरात्रि की खुशियां उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गईं, जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार गाड़ी ने जुलूस के पास खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना रविवार देर शाम की है, जब इलाके में शिव बारात की झांकी निकाली जा रही थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उसे देखने के लिए जुटे थे। बताया जा रहा है कि थार (जेएच-01EY-0049) मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। इसी दौरान पचफेड़ी के पास वाहन अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और एक चारपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

    श्रद्धालुओं के बीच घुसी गाड़ी

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिव बारात की झांकी देखने के लिए लोग सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार थार वहां आ धमकी और पहले बाइक को ठोकर मारी, फिर पास खड़ी चारपहिया गाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि, कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    चालक पर नशे में होने का आरोप

    स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी चला रहे प्रमोद कुमार नशे की हालत में थे। वाहन में उनके साथ एक महिला भी सवार थी। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

    ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड देख भड़के लोग

    घटना के बाद जब लोगों की नजर थार पर पड़ी तो देखा गया कि गाड़ी पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर ‘प्रशासन’ लिखा हुआ था। यह देखकर लोगों में और ज्यादा आक्रोश फैल गया। लोगों को लगा कि पद का धौंस दिखाकर लापरवाही की जा रही है। स्थिति बिगड़ती देख मनिका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और वाहन समेत हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    पहले भी विवादों में रह चुके हैं प्रमोद कुमार

    मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार गढ़वा जिले के मांझिआव अंचल में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। राज्य सरकार ने 4 नवंबर 2025 को उन पर पैसे के लेनदेन, कार्यालय में शराब सेवन और कार्यालय आए लोगों से दुर्व्यवहार जैसे आरोपों में कार्रवाई की थी। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी श्यामा रानी ने भी अंचलाधिकारी के सरकारी आवास में एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने का आरोप लगाया था। यह मामला भी काफी चर्चाओं में रहा था।

    Also Read : लैंड फॉर जॉब केस : राउज एवेन्यू कोर्ट में आज पेश होंगे लालू-राबड़ी

    Administrative Officer Dispute Deputy Collector Board Drunk Driving Garhwa district Jharkhand news Latehar news. Mahashivratri Manika police station Pachphedi Latehar police action Pramod Kumar Road Accident Shiv Barat Accident Thar Vehicle गढ़वा जिला झारखंड न्यूज डिप्टी कलेक्टर बोर्ड थार वाहन पचफेड़ी लातेहार पुलिस कार्रवाई प्रमोद कुमार प्रशासनिक अधिकारी विवाद मनिका थाना महाशिवरात्रि लातेहार खबर शराब के नशे में ड्राइविंग शिव बारात हादसा सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलैंड फॉर जॉब केस : राउज एवेन्यू कोर्ट में आज पेश होंगे लालू-राबड़ी
    Next Article मेयर चुनाव से पहले सिंदरी में झामुमो समर्थित उम्मीदवार का कार्यालय जला, साजिश की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.