New Delhi : लैंड फॉर जॉब मामले में आज यानी सोमवार को बड़ी सुनवाई होने जा रही है। इस केस में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को कोर्ट में पेश होना है। यह सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। राजनीतिक गलियारों में इस सुनवाई को लेकर काफी हलचल है।
हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली रवाना
सुनवाई से ठीक पहले लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ पटना से दिल्ली रवाना हुए। दोनों पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुनवाई के साथ-साथ उनका हेल्थ चेकअप भी होना है। लालू यादव की सेहत को देखते हुए हर पेशी से पहले मेडिकल चेकअप कराया जाता है।
परिवार के कई सदस्य आरोपी
इस मामले में सिर्फ लालू-राबड़ी ही नहीं, बल्कि परिवार के कई सदस्य भी आरोपी हैं। कोर्ट ने तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और मीसा भारती समेत कुल 41 लोगों पर आरोप तय किए हैं। हालांकि इस केस में अब तक 52 लोगों को कोर्ट बरी भी कर चुकी है। यानी कुछ आरोपियों को राहत मिल चुकी है, लेकिन कई लोगों पर अब भी कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्या है मामला?
यह मामला उस समय का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि नौकरी देने के बदले जमीन ली गई। इसी को लेकर सीबीआई जांच और कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
Also Read : झारखंड में गर्मी की एंट्री, गुमला अब भी ठंड बरकरार


