Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»देश»किश्तवाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
    देश

    किश्तवाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सर्च
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक बार फिर आतंकियों और भारतीय सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के सुदूर और घने वन क्षेत्र सिंहपुर में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसके बाद सेना और पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर चतरू क्षेत्र के मन्द्रल–सिंघूरा इलाके के पास सोननार गांव में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और बाकी  जवानों को मौके पर भेजे गए।

    सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी के आधार पर इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। आतंकी जंगल और दुर्गम पहाड़ियों का फायदा उठाकर छिपने की कोशिश कर रहे हैं, फ़िलहाल सुरक्षाबलों ने सभी संभावित रास्तों पर कड़ी घेराबंदी कर दी है।

    सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में शामिल आतंकियों का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से हो सकता है। फ़िलहाल अभी किसी भी  आतंकियों की पहचान को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    पूरे क्षेत्र में संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षाबल अत्यधिक सतर्कता बरत रहे हैं। आतंकियों की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई निगरानी तेज कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों के पास AK-47 राइफल, ग्रेनेड और अन्य घातक हथियार मौजूद हैं।

    सुरक्षा कारणों से आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और सुरक्षाबलों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    Also Read : तस्करी के लिए जा रहे 132 किलो गांजा के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो वाहन व चार मोबाईल जब्त

    army Drone Surveillance encounter Jaish-e-Mohammed jammu and kashmir police search operation security forces terrorism Terrorist Attack आतंकवाद Kishtwar आतंकी हमला किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर जैश-ए-मोहम्मद ड्रोन निगरानी पुलिस मुठभेड़ सर्च ऑपरेशन सुरक्षाबल सेना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतस्करी के लिए जा रहे 132 किलो गांजा के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो वाहन व चार मोबाईल जब्त
    Next Article लापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले सुदेश महतो, बोले- झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.