Gumla : पालकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 132 किलो गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। साथ ही दो वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुमला थाना क्षेत्र के कसीरा गांव निवासी अमित साहु पिता स्व. मुखलु साहु, भांडरिया गांव निवासी प्रदीप गोप उर्फ पिंटु स्व. एतवा उरांव, लांजी गांव निवासी शिव कुमार साहु पिता रामलखन साहु एवं सिसई थाना क्षेत्र के मुरगू गांव निवासी कुलदीप प्रसाद साहु पिता स्व. यदुनाथ साहु के नाम शामिल है। उनके पास से पुलिस ने चार मोबाईल भी जब्त किया है।
इस संबंध में रविवार को SP हारिश बिन जमां ने प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पालकोट थाना क्षेत्र में एक काला रंग का हुंडई कार व सफेद स्कोरपियो से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के तत्काल बाद मामले के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु एसडीओ बसिया नाजिर अख्तर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा दतली पुल के पास जंगल में चेकनाका लगाया गया। इसी क्रम में संदिग्ध वाहनों को रोक कर बारी-बारी से तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहनों से 232 किलो ग्राम गांजा बरादम किया गया। साथ ही वाहन में सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। छापामारी अभियान में एसडीपीओ नाजिर अख्तर, थाना प्रभारी पालकोट तरूण कुमार, सअनि देवनारायण महतो, पालकोट थाना के सशस्त्र बल व क्यूआरटी टीम शामिल थी।
Also Read : तस्करी के लिए जा रहे 132 किलो गांजा के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो वाहन व चार मोबाईल जब्त


