Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 5:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»अमित शाह का बिहार दौरा कल, बूथ स्तर तक की चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा
    बिहार

    अमित शाह का बिहार दौरा कल, बूथ स्तर तक की चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही चंपारण की राजनीति गरमा गई है। एनडीए और महागठबंधन दोनों चंपारण में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं। 23 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अब कल यानी 26 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेतिया पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने उसी दिन पूर्वी चंपारण में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित की है।

    SP ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

    अमित शाह बेतिया के कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में सारण-चंपारण प्रमंडल के 10 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वे बूथ स्तर की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। बेतिया एसपी ने खुद स्थल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

    नीतीश और शाह का चंपारण फोकस

    नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं के जरिए जनता को लुभाने की कोशिश की, वहीं अमित शाह संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। एनडीए का यह तालमेल गठबंधन की एकजुटता का संदेश देता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चंपारण की सीटें सत्ता के समीकरण तय करने में अहम हैं। यही कारण है कि एनडीए अपने बड़े नेताओं को यहां उतार रहा है।

    प्रियंका गांधी की रैली

    महागठबंधन भी चंपारण की अहमियत समझता है। कांग्रेस ने 26 सितंबर को पूर्वी चंपारण में प्रियंका गांधी की जनसभा आयोजित की है। यह रैली महागठबंधन की ओर से बड़ा दांव मानी जा रही है, जिसका लक्ष्य एनडीए को कड़ी टक्कर देना है।

    चंपारण बना सियासी रणभूमि

    चंपारण इस बार बिहार की सियासत में निर्णायक साबित हो सकता है। अमित शाह जहां कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ताकत का मंत्र देंगे, वहीं प्रियंका गांधी जनसभा के जरिए माहौल बनाएंगी। दोनों गठबंधनों की सक्रियता से चंपारण सियासी जंग का केंद्र बन गया है।

    Also Read : बिहार चुनाव 2025 : धर्मेंद्र प्रधान बने प्रभारी, सीआर पाटिल और केशव मौर्य सह-प्रभारी नियुक्त

    Amit Shah to visit Bihar tomorrow; to review election preparations down to booth level अमित शाह कल बूथ स्तर तक की चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा अमित शाह का बिहार दौरा कल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में मानगो निगम का टेंडर घोटाला बेनकाब, डीसी ने किया रद्द…
    Next Article भुरकुंडा में फायरिंग करने वाले राहुल दुबे गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, कुज्जू में भी करने वाले थे कांड

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में 28 अप्रैल को मशाल जुलूस, नारी शक्ति के समर्थन में उतरेगी हजारों महिलाएं

    April 27, 2026
    बिहार

    बिहार में वक्फ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग तेज, CM सम्राट चौधरी को भेजा गया पत्र

    April 27, 2026
    ट्रेंडिंग

    पीएम मोदी की बंगाल में हुंकार:कहा- 4 मई को BJP के शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा

    April 27, 2026
    Latest Posts

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.