Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मिडिल ईस्ट तनाव के बीच DGCA की बड़ी एडवाइजरी, 11 देशों के एयरस्पेस बंद, सैकड़ों उड़ानें रद्द
    देश

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच DGCA की बड़ी एडवाइजरी, 11 देशों के एयरस्पेस बंद, सैकड़ों उड़ानें रद्द

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2026Updated:March 1, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मिडिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारतीय एयरलाइंस कंपनियों को 11 देशों के उड़ान भरने से फिलहाल बचने  की सलाह दी है। यह एडवाइजरी 2 मार्च 2026 तक लागू रहेगी या फिर हालात की नई समीक्षा तक जारी रहेगी। डीजीसीए ने साफ कहा है कि यह फैसला अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों और यूरोपीय एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) के कॉन्फ्लिक्ट जोन बुलेटिन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    किन-किन देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह

    डीजीसीए ने जिन 11 देशों के ऊपर से उड़ान न भरने की सलाह दी है, उनमें ईरान, इजरायल, लेबनान, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं। इन इलाकों में हालात अनिश्चित बने हुए हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

    एयरलाइंस ने रद्द की उड़ानें

    स्थिति को देखते हुए एअर इंडिया, इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, आकासा एयर और स्पाइसजेट ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द या अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। एयरस्पेस के अचानक बंद होने से सैकड़ों उड़ानों पर असर पड़ा है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स के मुताबिक कई विमान अलग-अलग एयरस्पेस में मंडराते दिखे और कुछ उड़ानों को बीच रास्ते से ही डायवर्ट करना पड़ा। एअर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को बीच रास्ते से मुंबई वापस लौटना पड़ा।

    एयरपोर्ट्स पर भी असर

    मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार शाम 5:45 बजे तक कुल 57 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों शामिल हैं। अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है और उन्हें फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहने की सलाह दी है।

    हाई लेवल बैठक और सुरक्षा पर जोर

    स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने एयरलाइंस, एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन मजबूत करने पर जोर दिया गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर उड़ानों को रीरूट या डायवर्ट करने में वैश्विक सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।

    यात्रियों के लिए राहत

    एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी अनिर्धारित लैंडिंग या डायवर्जन की स्थिति में व्यवस्था संभाली जा सके। प्रभावित यात्रियों के लिए एयरलाइंस ने रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन चार्ज में छूट देने की घोषणा की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह भी कहा है कि वह विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि विदेशों में मौजूद भारतीय नागरिकों और भारतीय एयरलाइंस से जुड़े किसी भी आपात हालात में तुरंत समन्वय किया जा सके।

    Also Read : महाराष्ट्र के विस्फोटक फैक्ट्री में भयानक धमाका, 15 मजदूरों की मौ’त, बचाव कार्य जारी

    Air India Air India Express air safety airspace restrictions Akasa Air DGCA advisory DGCA एडवाइजरी flight cancellations flight diversions Indian Airlines Indigo international flights Iran-Israel conflict K Rammohan Naidu Middle East Tensions Ministry of Civil Aviation SpiceJet अंतरराष्ट्रीय उड़ानें आकासा एयर इंडिगो ईरान-इजरायल संघर्ष उड़ान रद्द एअर इंडिया एअर इंडिया एक्सप्रेस एयरस्पेस प्रतिबंध के राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्रालय फ्लाइट डायवर्जन भारतीय एयरलाइंस मिडिल ईस्ट तनाव स्पाइसजेट हवाई सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के विस्फोटक फैक्ट्री में भयानक धमाका, 15 मजदूरों की मौ’त, बचाव कार्य जारी
    Next Article दुबई पर मिसाइल और ड्रोन हमला, बुर्ज अल अरब और एयरपोर्ट हुए प्रभावित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    UN में सांसद राजकुमार रोत ने उठाया आदिवासी पहचान का मुद्दा, भारत सरकार के रुख पर उठाए सवाल

    July 16, 2026
    आदिवासी

    पश्चिम बंगाल: ‘फर्जी आदिवासी’ नपेंगे, लाभार्थी के साथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले भी रडार पर

    July 16, 2026
    आदिवासी

    असमः क्या आदिवासियों का फिर होगा विस्थापन? क्या है सरकार की योजना

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.